फतेहाबाद | राष्ट्रीय लोक अदालत में सैकड़ों मामलों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू : लोगों को त्वरित न्याय देने पर जोर

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
सुयशा जावा, सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण।
सुयशा जावा, सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण।

फतेहाबाद | जिले में शनिवार को हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देश पर दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत जिला न्यायिक परिसर फतेहाबाद के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर रतिया और टोहाना के न्यायिक परिसरों में भी आयोजित हुई।

लोक अदालत में एक ही दिन में सैकड़ों मामलों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू की गई। विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों को आपसी सहमति के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया गया, ताकि फरियादियों को त्वरित राहत मिल सके। जिलेभर में कुल कितने मामलों का निपटारा हुआ, इसकी अंतिम जानकारी देर शाम तक जारी की जाएगी।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुयशा जावा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को सस्ता, सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत चेक बाउंस केस, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी), ट्रांसपोर्ट और एएआर से जुड़े मामलों की सुनवाई की जा रही है। इसके अलावा वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, किराया विवाद, बैंक रिकवरी, राजस्व, मनरेगा, बिजली-पानी बिल, वन अधिनियम तथा आपदा मुआवजा जैसे मामलों का भी आपसी सहमति से समाधान किया जा रहा है।

सीजेएम सुयशा जावा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मामलों के त्वरित समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में हुए फैसले को अंतिम माना जाता है और इसके खिलाफ आगे अपील नहीं की जा सकती।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | प्रो राजवीर सिंह बने जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी : महाविद्यालयों के विकास को नई दिशा देने की बात

Array
|
उच्चतर शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रो राजवीर सिंह का सम्मान समारोह आयोजित।
उच्चतर शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रो राजवीर सिंह का सम्मान समारोह आयोजित।
नारनौल | जिला महेंद्रगढ़ के सबसे बड़े और प्राचीन राजकीय महाविद्यालय नारनौल के वर्तमान प्राचार्य प्रो राजवीर सिंह को माननीय निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले जिला महेंद्रगढ़ के उच्चतर शिक्षा अधिकारी ...
Continue Reading

अटेली। हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल सलीमपुर में मदर्स डे पर भावुक कार्यक्रम : माताओं का हुआ सम्मान

Array
|
हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल सलीमपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला प्रमुख डा.राकेश कुमार।
हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल सलीमपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला प्रमुख डा.राकेश कुमार।
अटेली।  हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल सलीमपुर में शुक्रवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में माताएं एक जै...
Continue Reading

कनीना | पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों सहित किया गया रवाना : 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

Array
|
पोलिंग पार्टियों को दिशा निर्देश देते उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह।
पोलिंग पार्टियों को दिशा निर्देश देते उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह।
कनीना | नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों और आवश्यक चुनाव स...
Continue Reading
Advertisement

Trending