फतेहाबाद | मकानों की गणना में फतेहाबाद प्रदेश में टॉप पर : हाउस लिस्टिंग का काम 99.89 फीसदी पूरा | यमुनानगर दूसरे और जींद तीसरे नंबर पर

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
मकानों की गणना के कार्य में जुटे कर्मचारी।
मकानों की गणना के कार्य में जुटे कर्मचारी।

फतेहाबाद | प्रदेश में जनगणना से पहले चल रही मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) में फतेहाबाद जिला पूरे हरियाणा में पहले नंबर पर है। जिले में 99.89 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद में कुल 1790 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 1788 का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि केवल 2 ब्लॉकों का काम शेष बचा है।

प्रदेश में मकानों की गणना का अब तक का जिलावाइज डेटा।

प्रदेश में मकानों की गणना का अब तक का जिलावाइज डेटा।

प्रदेशभर के जिलों की प्रगति रिपोर्ट में फतेहाबाद सबसे ऊपर रहा। इसके बाद यमुनानगर 99.80 प्रतिशत के साथ दूसरे और जींद 99.65 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं करनाल, नूंह और पलवल भी शीर्ष जिलों में शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि फतेहाबाद ने कई बड़े और शहरी जिलों को भी पीछे छोड़ दिया। गुरुग्राम 94.12 प्रतिशत, हिसार 93.12 प्रतिशत और फरीदाबाद 91.82 प्रतिशत पर रहे, जबकि सिरसा सबसे नीचे है, जहां अभी तक 88.44 प्रतिशत गणना पूरी हुई है।

डीसी डॉ.विवेक भारती के अनुसार, हाउस लिस्टिंग जनगणना प्रक्रिया का पहला और सबसे अहम चरण माना गया है। इसके तहत हर मकान, भवन और परिवार का प्राथमिक विवरण दर्ज किया गया है। अब अगले चरण में इंसानों की गणना की जाएगी। इस बार गणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की गई है, जिससे निगरानी और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज हुई है।

जिले में मकानों की गणना संबंधी कार्य के लिए तीन हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इन कर्मचारियों को टारगेट दिए गए। एचएलबी अनुसार टीमें बनाकर फील्ड में भेजी गई। लगातार सुपरवाइजर्स की ओर से निगरानी की गई। खुद डीसी लगातार अपडेट लेते रहे। जिससे काम तेजी से होता रहा।

टॉप-5 जिले (प्रतिशत के आधार पर)

फतेहाबाद – 99.89%, यमुनानगर – 99.80%, जींद – 99.65%, करनाल – 99.37%, नूंह – 99.10%

कम प्रतिशत वाले पांच जिले

सिरसा – 88.44%, फरीदाबाद – 91.82%, अंबाला – 92.53%, हिसार – 93.12%, पंचकूला – 93.63%

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा को लेकर नूंह पुलिस अलर्ट : सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बबीता वर्मा
|
बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।
बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।
नूंह। बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। श्र...
Continue Reading

नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम और जांच एजेंसियों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी सिम कार्ड और नकली ऑनलाइन प्रोफाइल के जरिए ल...
Continue Reading

नूंह। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ : क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रही टाटा मैजिक सीज | वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बबीता वर्मा
|
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में भरकर ले जा रही टाटा मैजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत...
Continue Reading
Advertisement

Trending