ज़िला
फतेहाबाद। शादी से पहले लापता युवक का कंकाल बरामद : कुंडल से हुई पहचान | परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
फतेहाबाद। शहर की गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी के पास खाली जगह में 1 मई को मिली खोपड़ी और झाड़ियों में बरामद कंकाल की पहचान 21 वर्षीय युवक वीरसा सिंह उर्फ बिरसा सिंह के रूप में हुई है। युवक गांव अहरवां का निवासी था और पिछले 12 दिनों से लापता चल रहा था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, युवक की 4 मई को गांव मोहम्मदपुर सोत्तर में शादी होनी थी और परिवार में तैयारियां चल रही थीं। कार्ड भी बांटे जा चुके थे, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटनाक्रम सामने आ गया।
पुलिस के अनुसार, पहले पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में कंकाल का धड़ मिला था, जबकि गर्दन नहीं थी, जिससे मामला संदिग्ध बन गया। बाद में 1 मई की सुबह पुलिस चौकी के सामने एक खोपड़ी बरामद हुई। पुलिस ने खोपड़ी की फोटो परिजनों को दिखाई, जिसकी पहचान कान में पहने कुंडल (बाली) से वीरसा सिंह के रूप में की गई।
परिजनों ने बताया कि वीरसा सिंह 18 अप्रैल को शाम करीब 5:30 बजे घर से 10 रुपए लेकर निकला था और वापस नहीं लौटा। इसके बाद थाना सदर फतेहाबाद में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज किया हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भिजवाया। साथ ही डीएनए जांच के लिए सैंपल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं, ताकि पहचान की औपचारिक पुष्टि की जा सके।
मृतक के भाई गुरसेवक सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उसे नशे की गोलियां और चिट्टा देता था। परिजनों को शक है कि उसी ने वीरसा की हत्या की है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिवार के अनुसार, वीरसा सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और शादी की खुशियां शोक में बदल गई हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
नूंह | 28 लाख की सड़क चार दिन में उखड़ी : जांच में निर्माण कार्य फेल | PWD ने ठेकेदार को दिए पुनर्निर्माण के निर्देश
रेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह
फतेहाबाद | 3 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा : सौतेला पिता गिरफ्तार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली4 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी16 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री