महेंद्रगढ़। भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल लिखेगा विकास की नई गाथा : अमित मिश्रा

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
भाजपा नेता का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत करते कार्यकर्ता
भाजपा नेता का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत करते कार्यकर्ता

महेंद्रगढ़। भाजपा नेता अमित मिश्रा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार राज्य में परिवर्तन का माहौल स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है और भाजपा की जीत के साथ पश्चिम बंगाल विकास की नई गाथा लिखेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों पर बंगाल की जनता ने भरोसा जताया है और यही विश्वास आने वाले चुनाव परिणामों में दिखाई दिया है।

पार्टी नेताओं की बैठक में सौहार्दपूर्ण मुलाकात का दृश्य

पार्टी नेताओं की बैठक में सौहार्दपूर्ण मुलाकात का दृश्य

अमित मिश्रा हाल ही में दो महीने तक पश्चिम बंगाल में चुनावी कार्य कर महेंद्रगढ़ लौटे हैं। उन्होंने संगठन के निर्देश पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रहकर पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया, जनसंपर्क अभियान चलाए और आम जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता अब बदलाव चाहती थी, लोगों में कानून व्यवस्था, विकास और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर असंतोष था। मिश्रा ने दावा किया कि भाजपा के प्रति लोगों का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

मिश्रा ने बताया कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली तथा हरियाणा के पूर्व प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब द्वारा सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया, उस पर खरा उतरने के लिए उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य किया। परिणाम आने के बाद भाजपा की जीत के तीनो नायक भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री एवं बंगाल के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, बंगाल चुनाव के सहप्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को मिलकर शुभकामनाएं दी।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में काम किया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों ने भाजपा की नीतियों को सकारात्मक रूप से लिया और केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे गरीब कल्याण, उज्ज्वला, आवास और किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने की बात कही।

अमित मिश्रा ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में इस बार जनता का जनादेश भाजपा के पक्ष मे आया है जिससे राज्य में एक मजबूत, पारदर्शी एवं विकासोन्मुखी सरकार का गठन होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि उनका यह अनुभव संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा और भविष्य में भी पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए तैयार रहेंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | अवैध सरसों भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : सीएम उड़नदस्ता टीम ने की छापेमारी

Array
|
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना में छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और स्टॉक का मिलान करते अधिकारी।
कनीना | महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा की गई सरसों के स्टॉक पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो स्थानों पर अवैध भंडारण पकड़ा और मौके पर ही...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : झाखंडी धौली स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Array
|
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
झाखंडी धौली प्राथमिक पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने बुधवार को झाखंडी धौली स्थित प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। [cap...
Continue Reading

फरीदाबाद | आवारा सांडों का बढ़ता आतंक : सड़क हादसे में दो लोग घायल

Array
|
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद। शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बल्लभगढ़ के कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह दो आवारा सांडों के अचानक सड़क पर दौड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending