ज़िला
फतेहाबाद में सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट साइबर ठगी का शिकार: 95 हजार रुपये उड़े
फतेहाबाद, 24 मार्च। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में साइबर ठगों ने एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट को अपना शिकार बना लिया। ‘योनो ऐप’ अपडेट के नाम पर ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब 95 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भट्टू कलां क्षेत्र के मॉडल टाउन निवासी प्रकाश चंद्र अपने मोबाइल में एसबीआई योनो ऐप का उपयोग करते थे। पिछले कुछ दिनों से ऐप में तकनीकी समस्या आ रही थी। इसी दौरान उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें ऐप अपडेट करने के लिए एक फॉर्म भरने को कहा गया था।
प्रकाश चंद्र ने फॉर्म में अपनी जानकारी भर दी। इसके कुछ समय बाद उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताया और ऐप ठीक करने में मदद का भरोसा दिलाया।
इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक एपीके फाइल भेजी। जैसे ही पीड़ित ने उस फाइल को डाउनलोड कर खोला, मोबाइल फोन हैक हो गया। साइबर अपराधियों ने फोन का रिमोट एक्सेस लेकर बैंक खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 95 हजार रुपये निकाल लिए।
मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन और संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
साइबर थाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, उसे ट्रैक किया जा रहा है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, ऐप या फाइल को डाउनलोड करने से बचें और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के मकान गणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश : लापरवाही पर सख्त हुए एसडीएम योगेश सैनी
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में बीपीएल प्लॉट इंतकाल पर जोर : एसडीएम बोले- ग्राम सचिव के पास जमा करवाएं दस्तावेज
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद