सेवा भारती मछलीशहर की जिला कार्यसमिति घोषित: डॉ आर.बी. चौहान बने जिलाध्यक्ष

रिपोर्टर:
|
सेवा भारती मछलीशहर की जिला कार्यसमिति घोषित, डॉ आर.बी. चौहान बने जिलाध्यक्ष
सेवा भारती मछलीशहर की जिला कार्यसमिति घोषित, डॉ आर.बी. चौहान बने जिलाध्यक्ष

जौनपुर, 24 मार्च। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सेवा भारती मछलीशहर इकाई की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश युद्धवीर की संस्तुति पर काशी प्रांत के प्रांत सहसेवा प्रमुख पवन द्वारा मंगलवार को आयोजित बैठक में की गई।

विभाग उपाध्यक्ष जौनपुर डॉ विनय कुमार त्रिपाठी द्वारा जारी 25 पदाधिकारियों की सूची के अनुसार ब्रह्मदेव उपाध्याय को संरक्षक तथा डॉ आर.बी. चौहान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश तिवारी, डॉ ए.के. तिवारी और संतोष बिंद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री के रूप में विभव सिन्हा और सौरभ दुबे को नियुक्त किया गया है, जबकि मंत्री पद पर संगम, परमानंद और नितेश सेठ को जिम्मेदारी दी गई है।

कोषाध्यक्ष के रूप में रणजीत यादव, संपर्क प्रमुख मोलू जायसवाल, किशोरी विकास प्रमुख बीना सिंह तथा प्रचार प्रमुख के रूप में जय प्रकाश तिवारी को दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा संजय सिंह को स्वावलंबन प्रमुख, डॉ कोविदेंद्र को स्वास्थ्य आयाम प्रमुख, सुशील मिश्रा को अध्ययन प्रमुख और अशोक सरोज को सामाजिक आयाम प्रमुख नियुक्त किया गया है।

बैठक की अध्यक्षता डॉ तेज सिंह ने की, जबकि डॉ वेद प्रकाश सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद द्वारा किया गया। अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ आर.बी. चौहान ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending