ज़िला
नांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का छोटी काशी धाम कमानिया में भव्य स्वागत : मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित
नांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव ने श्री रामनाथ छोटी काशी धाम कमानिया पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्री रामनाथ छोटी काशी मंदिर कमेटी तथा छोटी काशी जनसेवा संगठन द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का छोटी काशी धाम कमानिया में भव्य स्वागत
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने आईएएस अधिकारी नीतीश कुमार यादव को पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से कोई भी युवा देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवाओं में स्थान प्राप्त कर सकता है।
अपने संबोधन में नीतीश कुमार यादव ने कहा कि सफलता के पीछे निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और परिवार व समाज का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर विशंभर दयाल, होशियार सिंह, सुभाष मास्टर, पूर्व डेलिगेट वेद प्रकाश शर्मा, राजाराम नंबरदार,महेन्द्र शर्मा,सुरेश पंच, रामसिंह, सोमद्त शर्मा, सुरेन्द्र व रविंद्र सहित मंदिर कमेटी और जनसेवा संगठन के अनेक सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नव चयनित आईएएस अधिकारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी प्रशासनिक सेवाओं के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
नांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
नांगल चौधरी | मौसम ने बदला मिजाज : धूल भरी आंधी से छाया धूल का गुबार
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी21 hours agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
सतनाली4 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान