हरियाणा में नगर-निगम चुनाव डेट का ऐलान आज: सोनीपत-पंचकूला में सामान्य, अंबाला में मेयर पद रिजर्व; सिंबल पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

रिपोर्टर: GZN डेस्क
| पंचकुला
पंचकूला स्थित हरियाणा चुनाव आयोग ऑफिस।
पंचकूला स्थित हरियाणा चुनाव आयोग ऑफिस।

हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर आज बड़ा अपडेट सामने आने वाला है। हरियाणा चुनाव आयोग सुबह साढ़े 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। संभावना जताई जा रही है कि मतदान मई महीने के पहले सप्ताह में कराया जा सकता है।

चुनाव की घोषणा से पहले ही प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव हो चुकी हैं। अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगम के लिए दोनों दलों ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस ने तो मेयर और पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों से बायोडाटा तक लेना शुरू कर दिया है।

अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगम में मेयर पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में टिकट को लेकर घमासान होगा।

अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगम में मेयर पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में टिकट को लेकर घमासान होगा।

पंचकूला में कांग्रेस ने सांसद वरुण चौधरी और विधायक चंद्रमोहन को जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि यहां पार्टी के अंदर ही खींचतान देखने को मिल रही है। मेयर पद के चार संभावित उम्मीदवारों को शो-कॉज नोटिस जारी किए जाने से कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।

कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पार्टी मेयर चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। वहीं भाजपा भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है।

इस बार चुनाव में सबसे बड़ा बदलाव आरक्षण को लेकर देखने को मिल रहा है। हरियाणा में पहली बार बीसी-बी वर्ग की महिला के लिए मेयर पद आरक्षित किया गया है। अंबाला नगर निगम में यह सीट बीसी-बी महिला के लिए आरक्षित है, जबकि पंचकूला और सोनीपत को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

रेवाड़ी नगर परिषद में चेयरपर्सन का पद अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं सांपला, उकलाना और धारूहेड़ा नगर पालिकाओं में ड्रॉ ऑफ लॉट के जरिए आरक्षण तय किया गया, जिसमें उकलाना में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

इसके अलावा प्रदेश के छह निकायों—टोहाना, झज्जर, राजौंद, कनीना, तरावड़ी, साढौरा और करनाल—में उपचुनाव भी होंगे, जहां एक-एक वार्ड पार्षद के चुनाव कराए जाएंगे।

पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो पंचकूला में वर्ष 2020 में भाजपा के कुलभूषण गोयल ने जीत दर्ज की थी। अंबाला में भाजपा की शैलजा संदीप सचदेवा ने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था। वहीं सोनीपत में हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा के राजीव जैन ने जीत हासिल की थी।

प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं, जिनमें से 8 के चुनाव पहले ही हो चुके हैं। फरीदाबाद में मेयर पद महिला के लिए, गुरुग्राम में बीसी-ए महिला, यमुनानगर में एससी महिला और रोहतक में एससी पुरुष के लिए पद आरक्षित है। जबकि हिसार, करनाल, मानेसर और पानीपत सामान्य श्रेणी में आते हैं।

कुल मिलाकर हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। आरक्षण, उम्मीदवार चयन और अंदरूनी खींचतान के बीच यह चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | CBI अधिकारी बनकर 1.24 करोड़ की साइबर ठगी : जयपुर से खाताधारक गिरफ्तार | खाते में मिले 32 लाख रुपये

धर्मेंद्र यादव
|
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों द्वारा खुद को CBI अधिकारी बताकर एक वरिष्ठ नागरिक से करीब 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जयपुर से एक खाताधारक को गिरफ्ता...
Continue Reading

नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक

बबीता वर्मा
|
नूंह। नूंह-पलवल रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने गुरुवार को एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल यु...
Continue Reading

नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

बबीता वर्मा
|
नूंह के पिनगवां क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
नूंह के पिनगवां क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
नूंह। जिले के पिनगवां क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की ...
Continue Reading
Advertisement

Trending