महेंद्रगढ़। हकेवि में 10 दिवसीय शोध प्रविधि पाठ्यक्रम का समापन : 223 आवेदनों में से 30 प्रतिभागियों का चयन , विशेषज्ञों ने शोध गुणवत्ता पर दिया जोर

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 10 दिवसीय शोध प्रविधि पाठ्यक्रम का सफल समापन, देशभर से चुने गए 30 प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 10 दिवसीय शोध प्रविधि पाठ्यक्रम का सफल समापन, देशभर से चुने गए 30 प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र।

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित सामाजिक विज्ञान पर केंद्रित दस दिवसीय शोध प्रविधि पाठ्यक्रम (आरएमसी) का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से प्राप्त 223 आवेदनों में से 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

चयनित प्रतिभागियों में 10 प्रतिभागी हकेवि से, 10 हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से तथा 10 अन्य राज्यों से शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अर्थशास्त्र, प्रबंधन, वाणिज्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, शिक्षक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, होटल प्रबंधन एवं जनसंचार जैसे विविध विषयों का प्रतिनिधित्व किया। समापन सत्र में हकेवि के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने उच्च गुणवत्ता वाले शोध के लिए सुदृढ़ शोध प्रविधि के महत्व पर बल दिया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के संरक्षण में आयोजित इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक विज्ञानों में शोध क्षमता को मजबूत करना रहा, जिसमें सैद्धांतिक आधारों को व्यावहारिक अनुप्रयोगों के साथ जोड़ा गया।

कार्यक्रम के दौरान शोध दर्शन एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली, रिसर्च डिजाइन, साहित्य समीक्षा तकनीक, परिकल्पना परीक्षण, अर्थमितीय एवं बहुविविध विश्लेषण, गुणात्मक शोध विधियां, अकादमिक लेखन तथा प्रकाशन नैतिकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही एसपीएसएस एवं स्टाटा जैसे सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर पर व्यवहारिक प्रशिक्षण और स्ट्रक्चरल इक्वेशन मॉडलिंग (एसईएम) जैसे उन्नत विश्लेषणात्मक उपकरणों पर विशेष फोकस किया गया। कार्यक्रम में फील्ड विजिट, केस आधारित शिक्षण और इंटरैक्टिव सत्रों का भी आयोजन हुआ, जिसमें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

समापन सत्र में पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. सुमित कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि प्रतिभागियों ने बहुविषयी दृष्टिकोण, व्यावहारिकता और शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की। अंत में प्रो. रंजन अनेजा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रो. राजेंद्र प्रसाद मीणा, डॉ. अनुराग बी. सिंह, डॉ. रश्मि तंवर एवं डॉ. रेनु सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

धर्मेंद्र यादव
|
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्य...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज

राजेश भाम्भू
|
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
फतेहाबाद। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए चाचा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित फतेहाबाद के भट्टू कस्बे में स्टेशनर...
Continue Reading

पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ...
Continue Reading
Advertisement

Trending