महेंद्रगढ़ | हकेवि में आइडिया जनरेशन वर्कशॉप आयोजित : 292 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, स्टार्टअप विशेषज्ञों ने दिए टिप्स
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के उद्यमिता प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘आइडिया जनरेशन वर्कशॉप’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में करीब 292 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की […]

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के उद्यमिता प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘आइडिया जनरेशन वर्कशॉप’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में करीब 292 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की सोच विकसित करने के लिए बेहद जरूरी हैं। समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने भी कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यशाला में शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान और शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेते हुए उद्यमिता के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत उद्यमिता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अजय कुमार के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यह तीसरा आयोजन है, जिसमें स्टार्टअप जगत के सफल उद्यमियों को आमंत्रित किया गया।
कार्यशाला में ब्लूपाइन फूड्स की संस्थापक और मास्टरशेफ इंडिया सीजन-3 की टॉप-6 प्रतिभागी अदिति भूटिया मदान, एसयूओ ग्लोबल के रुकुम सत्यार्थ और करण भोज विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने स्टार्टअप अनुभव साझा किए और प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञों ने रचनात्मकता, निरंतर प्रयास और जोखिम लेने की क्षमता को उद्यमिता की सफलता का मूल मंत्र बताया।
कार्यक्रम में प्रेरणादायक सत्रों के माध्यम से स्टार्टअप की चुनौतियों और अवसरों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसने विद्यार्थियों को गहराई से प्रभावित किया और उन्हें अपने विचारों को सफल उद्यम में बदलने के लिए प्रेरित किया।
अंत में प्रो. पवन कुमार मौर्य ने आयोजन टीम को बधाई दी और वक्ताओं का आभार जताया। प्रो. नीलम सांगवान ने कोका-कोला के उदाहरण से उद्यमिता की यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन डॉ. विष्णु के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. रंजन अनेजा, प्रो. आनंद शर्मा, प्रो. अजय पाल शर्मा, डॉ. दिव्या, डॉ. अनुराग बी. सिंह और डॉ. भूषण सहित कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Editor: शिवानी राजपूत



