ज़िला
कैथल हादसा दुब्बल-कुराड़ रोड पर टक्कर : 26 वर्षीय युवक की मौत | अज्ञात वाहन चालक फरार”
जिले के गांव दुब्बल और कुराड़ के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कुराड़ से दुब्बल की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार गांव कुराड़ निवासी सतीश कुमार ने कलायत थाना में शिकायत देते हुए बताया कि रात करीब 10 बजे उसका चचेरा भाई बिंद्र और सोनू बाइक पर सवार होकर दुब्बल वाली सड़क पर जा रहे थे। जब वे कौल माइनर पुल के नजदीक पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि बिंद्र का इलाज जारी है। इस घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। शिकायतकर्ता ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, कलायत थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक
नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण