कुरुक्षेत्र | CIA-2 और बदमाशों में मुठभेड़ : जर्मनी से डिपोर्ट आरोपी के पैर में गोली | कार लूटकांड का खुलासा

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार सुबह पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर गांव के पास CIA-2 और कार लूट मामले में वांटेड दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी की पहचान बीड़ अमीन निवासी 24 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी कैथल जिले के किठाणा गांव निवासी लविश है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विशाल 10-15 दिन पहले ही जर्मनी से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था और वापसी के बाद वह अपने घर भी नहीं गया था।

CIA-2 को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी पिहोवा क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुर्तजापुर गांव के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस वाहन में लगी, जबकि दूसरी गोली एक पुलिसकर्मी के बेहद नजदीक से गुजर गई। जवाबी कार्रवाई में विशाल के पैर में गोली लगी और लविश को मौके पर ही दबोच लिया गया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी 12 जून की रात अंबाला के एक टैक्सी चालक से गन प्वाइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के मामले में वांटेड थे। महावीर नगर, अंबाला निवासी टैक्सी चालक मंजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि चार युवकों ने उसकी होंडा सिटी कार कैथल जाने के लिए किराये पर बुक की थी। रास्ते में अरुणाय कट के पास पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई गई और चालक की कनपटी पर देसी कट्टा तानकर उसे नीचे उतार दिया गया। इसके बाद आरोपी कार और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही लूटी गई कार का अन्य किसी वारदात में इस्तेमाल हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस विशाल के आपराधिक रिकॉर्ड और जर्मनी से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | निसंतान युवक ने फंदा लगाकर की सुसाइड : डेढ़ साल पहले हुई शादी | नहीं कोई संतान | परिजन बोले-मानसिक रूप से था परेशान

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में युवक आत्महत्या मामले के बाद मौजूद परिजन।
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में युवक आत्महत्या मामले के बाद मौजूद परिजन।
फतेहाबाद | गांव धारनिया में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने कोई पुलिस कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ग...
Continue Reading

फरीदाबाद | शराब ठेके से रंगदारी वसूलने वाले दंपति गिरफ्तार : वीडियो बनाकर झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति।
फरीदाबाद में रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति।
फरीदाबाद | थाना मुजेसर पुलिस टीम ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जिनको 13 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछता...
Continue Reading

फरीदाबाद | 7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार : पुलिस ने रुपये 21 लाख से ज्यादा रकम बरामद की

धर्मेंद्र यादव
|
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 6 से 12 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार ...
Continue Reading
Advertisement

Trending