ज़िला
फरीदाबाद | शराब ठेके से रंगदारी वसूलने वाले दंपति गिरफ्तार : वीडियो बनाकर झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी
फरीदाबाद | थाना मुजेसर पुलिस टीम ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जिनको 13 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ उपरांत दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-10 फरीदाबाद निवासी एक शराब ठेका संचालक ने 13 जून को थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि वह थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब ठेके का संचालन करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार रोहताश तथा उसकी पत्नी स्वयं को समाजसेवी व पत्रकार बताकर ठेका संचालक पर दबाव बनाते थे तथा ठेका चलाने के एवज में प्रतिमाह रुपये 10,000 की रंगदारी की मांग करते थे। इसके अतिरिक्त ठेके के आसपास रेहड़ी एवं खोखा संचालकों से भी प्रतिदिन रुपये 100 की अवैध वसूली की मांग की जाती थी।
शिकायत में बताया गया कि आरोपित दंपति रंगदारी न देने पर शराब ठेके की वीडियो बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने की धमकी देते थे। साथ ही महिला द्वारा झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने तथा पुलिस शिकायत कराने की धमकी दी गई। आरोपितों द्वारा पिछले लगभग 8 से 9 महीनों से रुपये 7,000 प्रतिमाह के हिसाब से अवैध रूप से रंगदारी वसूली जा रही थी।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत होने के तुरंत बाद ही आरोपित दंपति को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपित शराब ठेके के आसपास शराब पीने वाले व्यक्तियों तथा वहां होने वाली अन्य गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करते थे। बाद में इन वीडियो का इस्तेमाल कर ठेका संचालक पर दबाव बनाकर धन उगाही की जाती थी। आरोपी, वीडियो प्रशासन को भेजने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय से अवैध वसूली कर रहे थे।
पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसको तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा, ताकि मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।
फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता अथवा किसी अन्य प्रभावशाली पहचान का उपयोग कर अवैध वसूली, धमकी या ब्लैकमेलिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार दबाव बनाकर धन की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
फरीदाबाद | 7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार : पुलिस ने रुपये 21 लाख से ज्यादा रकम बरामद की
नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
फरीदाबाद | बेटे ने पिता पर चाकू से हमला करने के मामले में बेटा और उसका साथी गिरफ्तार : थाना पल्ला टीम की कार्रवाई
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
हरियाणा6 days agoहरियाणा | हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन : सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती | 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | लोक संगीत जगत में शोक