ज़िला
फरीदाबाद | 7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार : पुलिस ने रुपये 21 लाख से ज्यादा रकम बरामद की
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 6 से 12 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर रुपये 21,08,347/- बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 3 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का 1 व सेंट्रल के 2 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने रुपये 21,08,347/- बरामद किये हैं। इसी प्रकार 700 शिकायतों का निस्तारण कर रुपये 8,92,727/- खातों में फ्रिज कराये गये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 6 से 12 जून तक एक सप्ताह के दौरान की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में आयुष मल्होत्रा, आकाश रावत, दीपक, हर्ष कुमार, गौरव गर्ग, बलदेव भाई बाबू भाई ब्रहमभट्ट, विकेश कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश, अनिकेत, अमन राणा, भूपिन्द्र सिंह व अर्जन सिंह का नाम शामिल है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठग हमारे से ही जानकारी लेकर ठगी को अंजाम देते हैं। कभी भी अपने बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी व ओटीपी किसी के साथ शेयर ना करें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ना ही लालच में आकर निवेश करें। जागरूक बने, सुरक्षित रहें
साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।
फरीदाबाद | शराब ठेके से रंगदारी वसूलने वाले दंपति गिरफ्तार : वीडियो बनाकर झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी
नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
फरीदाबाद | बेटे ने पिता पर चाकू से हमला करने के मामले में बेटा और उसका साथी गिरफ्तार : थाना पल्ला टीम की कार्रवाई
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
हरियाणा6 days agoहरियाणा | हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन : सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती | 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | लोक संगीत जगत में शोक