ज़िला
महेन्द्रगढ़ की बेटी का कमाल: हिमांशी ने CGL में 536वीं रैंक हासिल कर ASO बनीं, भव्य सम्मान समारोह आयोजित
क्षेत्र की होनहार छात्रा हिमांशी शर्मा ने सीजीएल परीक्षा में 536वीं रैंक हासिल कर सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस (CSS) में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मौहल्ला बिढाट स्थित सामुदायिक भवन में बिढाट जनसेवा समिति द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुशील शर्मा ने किया। उन्होंने हिमांशी की सफलता को मेहनत, संघर्ष और समर्पण का परिणाम बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समिति के प्रधान चेतनप्रकाश गौड़ ने कहा कि हिमांशी ने पूरे समाज का नाम ऊंचा किया है।
इस अवसर पर पूर्व निदेशक अनिल कौशिक ने युवाओं को अनुशासन और कड़ी मेहनत का संदेश दिया, वहीं रेडक्रॉस के पूर्व महासचिव महेश जोशी ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। अशोक बुचोली ने हिमांशी को बेटियों की प्रगति का प्रतीक बताया, जबकि रीना बंटी ने इसे महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया।
महेंद्रगढ़ की हिमांशी ने CGL में 536वीं रैंक हासिल कर ASO पद प्राप्त किया
कार्यक्रम में रामबिलास शर्मा और नगरपालिका उपप्रधान मंजू कौशिक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और हिमांशी को शुभकामनाएं दीं।
समारोह का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब सम्मान के दौरान हिमांशी की दादी खुशी से झूम उठीं और मंच के सामने नाचने लगीं। यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के लिए भावुक और प्रेरणादायक बन गया।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिमांशी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम शानदार : दीपांशु ने 486 अंक लेकर किया टॉप
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद