ज़िला
महेंद्रगढ़ | भंडारे से लौट रहे महंत और चेले से मारपीट : बाइक सवार युवकों पर नकदी लूटने का आरोप
महेंद्रगढ़ | एक महंत और उनके चेले के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। नजफगढ़ में भंडारे से लौटते समय तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर हमला किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।
यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। बाबा सुरतानंद आश्रम के महंत आकाश गिरी के चेले बुद्धगिरी बाबा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और नांगलिया मित्रपुरा गोमती गोदाम के महंत दयाल नाथ नजफगढ़ से भंडारा करके अपनी बाइक से निंबेहड़ा आश्रम लौट रहे थे।
महंतों को तीन बाइक सवारों ने रोका
जब वे खातोदड़ा गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे, तो दूसरी बाइक पर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया। युवकों ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया।
27 हजार रुपए का कैश छीना
इसके बाद वे अपनी बाइक लेकर आश्रम की ओर निकले, लेकिन तीनों युवकों ने उनका पीछा किया। उन्होंने बाइक को पैर से धक्का देकर गिरा दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। हमलावरों ने फिर उनके साथ मारपीट की और उनसे दान-दक्षिणा के पैसे छीन लिए। बुद्धगिरी बाबा के अनुसार, दयाल नाथ के पास 12,700 रुपए और उनके पास से करीब 15,000 रुपए छीन लिए।
जान से मारने की धमकी देकर फरार
हमलावरों ने उनकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। जाते समय उन्होंने धमकी दी कि अगर वे दोबारा मंदिर में दिखाई दिए तो जान से मार देंगे। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ितों ने बताया कि शनिवार सुबह उन्होंने गांव की पंचायत बुलाई, लेकिन आरोपी पंचायत में नहीं आए। इसके बाद उन्होंने सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान