ज़िला
चंडीगढ़ | पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे नायब सैनी : पंजाब चुनाव में भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ़ | हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। वह वहां बीजेपी की पहली बार बन रही सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण के दौरान उनके बगल में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बैठे हुए हैं।
सीएम आज सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली और वहां से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए हैं। कल सीएम असम दौरे पर रहेंगे।भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल जीत में हरियाणा सीएम नायब सैनी की भूमिका रही है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बंगाल की 6 विधानसभा की प्रचार प्रक्रिया में जिम्मेदारी निभाई थी। मोयना विधानसभा में रोड़ शो, तो वहीं श्रीरामपुर, चंपदनी, चंदीताला, जंगीपारा और उत्तरपारा के उम्मीदवारों का नामांकन कराया था।
इन छह सीटों में से 4 विधानसभा में पार्टी उम्मीदवारों को जीत मिली है। इन 6 विधानसभाओं में लगभग 70 प्रतिशत की सफलता में मुख्यमंत्री और हरियाणा मॉडल की छाप रही है। इससे पहले सीएम सैनी हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार चुनाव में भी प्रचार कर चुके हैं। पार्टी द्वारा संचालित चुनाव प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मेदिनीपुर जिले के मोयना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।
इसके उपरांत वे हुगली नदी के तट पर स्थित श्रीरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भास्कर भट्टाचार्य (श्रीरामपुर), दिलीप सिंह (चम्पादनी), देबासिस मुखर्जी (चाँदीतला), प्रसनजीत बाग (जंगीपारा) और दीपांजन चक्रबर्ती (उत्तरपरा) के नामांकन कार्यक्रमों में भाग लेकर सभी उम्मीदवारों को “विजय भव” का आशीर्वाद दिया। इसी भरोसे के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के संकेत दिए हैं। सैनी लगातार पंजाब में एक्टिव हैं और पिछले कई दिनों से पंजाब का दौरा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री निवास पर लगातार पंजाब के लोग मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने आ रहे हैं और पंजाब में बदलाव का संकेत दे रहे हैं।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान