ज़िला
मंडी अटेली | नारी शक्ति पदयात्रा से जागरूकता का संदेश : अटेली महाविद्यालय में छात्रों का उत्साह | महिलाओं के अधिकारों पर दी जानकारी | सशक्तिकरण पर जोर
राजकीय महाविद्यालय अटेली में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत वीरवार को नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा में छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने बैनर और स्लोगन युक्त प्लेकार्ड के माध्यम से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “नारी सशक्तिकरण-देश का उत्थान” जैसे संदेश देकर लोगों को जागरूक किया।
यह पदयात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर अटेली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और समाज में उनकी भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य डॉ. सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि इस अधिनियम के तहत संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनसीसी अधिकारी मेजर नीरज चौहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, मोनिका यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में अक्षत कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
अटेली | वेद वाटिका में 21 दिवसीय योग शिविर जारी : ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
अटेली | गोल्ड मेडल विजेता श्रद्धा यादव का सम्मान : राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने किया भव्य स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल18 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता