नारनौल | नारी शक्ति को मिला बड़ा अधिकार : 27 साल बाद ऐतिहासिक जीत, महिलाओं ने जताई खुशी

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर खुशी जतातीं क्षेत्र की महिलाएं, ऐतिहासिक फैसले का किया स्वागत

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने पर महिलाओं ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया है। महिलाओं का कहना है कि अब तक उन्हें पीछे धकेलने की कोशिशें होती रही हैं, लेकिन इस अधिनियम के लागू होने के बाद उन्हें वास्तविक शक्ति और अधिकार मिलेंगे। यह जीत 27 साल के लंबे संघर्ष का परिणाम है और अब केवल कहने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई देगा। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि परिसीमन के बाद उन्हें इसका और अधिक लाभ मिलेगा तथा उनकी राजनीतिक भागीदारी भी बढ़ेगी।

अधिनियम लागू होने पर महिलाओं ने जताया आभार, उज्जवल भविष्य की उम्मीद जताई

अधिनियम लागू होने पर महिलाओं ने जताया आभार, उज्जवल भविष्य की उम्मीद जताई

इस अवसर पर समाज सेविका कृष्णा कुमारी आर्या, गीता बाई, ऊषा रानी, सरोज कश्यप, वेदवती यादव और विद्या देवी ने अधिनियम का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने इसे बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे समाज में महिलाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे तथा उन्हें आगे बढ़ने के अधिक विकल्प मिलेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न पिज्जा कैफे पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े दिशा-निर्देशों पर उप-पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ क...
Continue Reading

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: