नारनौल | व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वैद्य किशन वशिष्ठ ने दिया इस्तीफा : प्रदेश इकाई ने किया स्वीकार

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल |  हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वैद्य किशन वशिष्ठ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंद गुप्ता ने आधिकारिक पुष्टि की है।
प्रदेश अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा व्यापार मंडल एक गैर-राजनीतिक संस्था है, लेकिन महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष वैद्य किशन वशिष्ठ राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे। इसी कारण उन्होंने अपनी राजनीतिक मजबूरी का हवाला देते हुए जिला प्रधान पद से इस्तीफा प्रदेश कार्यकारिणी को भेज दिया।
उन्होंने बताया कि वीरवार को प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विचार-विमर्श के बाद वैद्य किशन वशिष्ठ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।                                                                                                     प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि आने वाले एक-दो दिनों में महेंद्रगढ़ जिला की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने की सिफारिश भी की जाएगी। इसके बाद नई जिला इकाई का गठन किया जाएगा, ताकि व्यापारियों के हितों की प्रभावी तरीके से आवाज उठाई जा सके।
Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे एसडीएम उदय सिंह : दिया ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
नारनौल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण की अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह ने अनूठी पहल करते हुए अपनी आधिकारिक सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं किया। वे आम ना...
Continue Reading

नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला विशेष प्रशिक्षण : घर-घर पहुंचकर होगा मतदाता सत्यापन अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
नारनौल। आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 71 नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजरों के लिए रविवार को पंचायत भवन नारनौल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया ...
Continue Reading

नारनौल। यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 2303 चालान | ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर शिकंजा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में विशेष ट्रैफिक अभियान के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।
नारनौल में विशेष ट्रैफिक अभियान के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।
नारनौल। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में 2303 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया के निर्देश पर 18 मई से 24 मई तक चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना नंब...
Continue Reading
Advertisement

Trending