ज़िला
नांगल चौधरी | नयान गांव में शादी के बीच हत्या, पूर्व डेलीगेट यादराम को गाड़ी से कुचला : दो कैंपर में सवार होकर आये 10 से 12 लोग, पुलिस बोली—शिकायत पर होगी कार्रवाई
नांगल चौधरी | नयान गांव में शादी के माहौल के बीच पूर्व डेलीगेट यादराम की हत्या का मामला सामने आया है। परिजन इसे सुनियोजित वारदात बता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और शिकायत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के परिजन नवीन के अनुसार, घटना से पहले झगड़ा हुआ था और हमलावर हथियारों से लैस थे। आरोप है कि झगड़े के बाद यादराम को निशाना बनाते हुए गाड़ी से कुचल दिया गया। उस समय गांव में दो लड़कियों की शादी थी और इसी दौरान यह पूरी वारदात हुई, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं।
परिजनों का कहना है कि हमलावर दो कैंपर गाड़ियों में सवार होकर 10 से 12 लोग पहुंचे थे आरोप है कि पूरी घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल यादराम को पहले नांगल चौधरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर कोटपूतली रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
करीब 30 वर्षीय यादराम शादीशुदा थे। परिवार पहले ही दुखों से गुजर चुका है—पिता का निधन पहले हो चुका है और भाई की भी मौत हो चुकी है। अब इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह बिखर गया है और घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।
घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। परिजन और ग्रामीण इसे हत्या बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी
नांगल चौधरी | 42 बीपीएल कॉलोनियों को मिली राहत : विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी | 7 दिन में सुधरेगी बिजली व्यवस्था
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
नांगल चौधरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को समर्पित रहा विद्यासागर आर्य का जन्मदिवस : आर्य वीरांगना शिविर में त्रिवेणी सहित 21 पौधे लगाकर दिया हरित भविष्य का संदेश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची
-
नारनौल23 hours agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल