ज़िला
महेंद्रगढ़। हकेवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की वेबसाइट लॉन्च : कुलपति ने किया ब्रोशर का विमोचन | अक्टूबर 2026 में होगा भव्य आयोजन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में मंगलवार को ‘48वें अखिल भारतीय लेखा सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार’ के ब्रोशर का विमोचन तथा सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार भी मौजूद रहे। यह सम्मेलन आगामी 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहचान को मजबूत बनाते हैं।
समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने भी सम्मेलन की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए और इसे शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं भारतीय लेखा संघ के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) गैब्रियल साइमन ने लेखा शिक्षा और अनुसंधान में ऐसे आयोजनों की भूमिका को अहम बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रबंधन अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष माथुर ने कहा कि यह सम्मेलन विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे सभी मिलकर सफल बनाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में सम्मेलन के सचिव प्रो. राजेंद्र प्रसाद मीणा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। यह आयोजन देश-विदेश के विद्वानों को एक मंच पर लाकर शैक्षणिक संवाद को नई दिशा देगा।
महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम शानदार : दीपांशु ने 486 अंक लेकर किया टॉप
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद