निजामपुर | जर्जर ओवरब्रिज बना खतरा : 53D रेलवे फाटक पर पुल की हालत खराब | स्टील बाहर आने से बढ़ा हादसे का डर | भारी वाहनों से हिल रहा ब्रिज, ग्रामीणों में भय

रिपोर्टर:
|
सड़क पर उखड़ी परत और दिखती सरिया, प्रशासन की अनदेखी उजागर

निजामपुर। नांगल चौधरी क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां ताऊ देवीलाल चौक के पास स्थित 53D रेलवे फाटक के ऊपर बना ओवरब्रिज अब लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ब्रिज के निर्माण के समय लगाई गई स्टील अब खुलकर बाहर दिखाई दे रही है, जो इसकी जर्जर हालत को उजागर कर रही है।

ताऊ देवीलाल चौक के पास पुल की हालत खराब, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

ताऊ देवीलाल चौक के पास पुल की हालत खराब, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जैसे ही भारी वाहन पुल से गुजरते हैं, पूरा ओवरब्रिज हिलने लगता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि वे रोजाना इस पुल से डर के साए में गुजरते हैं, लेकिन संबंधित विभाग अब तक कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस ओवरब्रिज की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह पुल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

निजामपुर | कारोली में राजेश पायलट को नमन : पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा | ग्रामीणों ने याद किए जनसेवा के आदर्श

भूपेंद्र कुमार
|
कारोली गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वर्गीय राजेश पायलट को पुष्प अर्पित करते ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक।
कारोली गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वर्गीय राजेश पायलट को पुष्प अर्पित करते ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक।
निजामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कारोली गांव स्थित श्री सुल्तान सिंह बौहरा धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाज...
Continue Reading

निजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर में योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते आयुष विभाग के अधिकारी।
निजामपुर में योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते आयुष विभाग के अधिकारी।
निजामपुर | आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुक्त अनुपम अंजलि के मार्गदर्शन में बुधवार को निजामपुर खंड में भव्य योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता...
Continue Reading
Advertisement

Trending