निजामपुर | कारोली में राजेश पायलट को नमन : पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा | ग्रामीणों ने याद किए जनसेवा के आदर्श

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
कारोली गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वर्गीय राजेश पायलट को पुष्प अर्पित करते ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक।
कारोली गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वर्गीय राजेश पायलट को पुष्प अर्पित करते ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक।

निजामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कारोली गांव स्थित श्री सुल्तान सिंह बौहरा धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस समर्थकों ने भाग लेकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास खटाणा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के बैदपुरा गांव में जन्मे राजेश पायलट ने अपने संघर्ष, सादगी और जनसेवा के बल पर राष्ट्रीय राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाई। किसानों, मजदूरों और आमजन के हितों की आवाज बुलंद करने के कारण आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया जाता है।

मुख्य अतिथि सतपाल चौधरी ने कहा कि राजेश पायलट ने अपने राजनीतिक जीवन में ग्रामीण विकास, सामाजिक समरसता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

अध्यक्ष रोहतास खटाणा ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन के वर्षों बाद भी हरियाणा के गांवों में लोग उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के प्रतीक थे तथा उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर में योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते आयुष विभाग के अधिकारी।
निजामपुर में योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते आयुष विभाग के अधिकारी।
निजामपुर | आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुक्त अनुपम अंजलि के मार्गदर्शन में बुधवार को निजामपुर खंड में भव्य योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता...
Continue Reading

निजामपुर | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा टला : पोर्च की छत का प्लास्टर गिरा | भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर
निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर
निजामपुर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब मुख्य द्वार के पोर्च की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय वहां कोई मरीज, स्वास्थ्य कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि उस समय लोग वहां खड़े...
Continue Reading

निजामपुर | मल्टी लॉजिस्टिक हब की सुंदरता पर गंदगी का ग्रहण : सड़कों किनारे कचरे के ढेर | जिम्मेदार कौन

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | मल्टी लॉजिस्टिक हब के आसपास गंदगी, सड़क किनारे कचरे के ढेर से बिगड़ रही छवि
निजामपुर | मल्टी लॉजिस्टिक हब के आसपास गंदगी, सड़क किनारे कचरे के ढेर से बिगड़ रही छवि
निजामपुर। क्षेत्र के विकास और रोजगार की नई उम्मीद बनकर उभर रहा मल्टी लॉजिस्टिक हब इन दिनों एक गंभीर समस्या को लेकर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से विकसित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सुंदरता पर अब गंदगी का ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। हब के आसप...
Continue Reading
Advertisement

Trending