ज़िला
निजामपुर | पहले जर्जर था 53D फाटक ओवरब्रिज : स्टील निकली और हिलता था पुल, खबर के बाद मरम्मत, टला बड़ा हादसा
नांगल चौधरी क्षेत्र के निजामपुर स्थित ताऊ देवीलाल चौक के पास 53D रेलवे फाटक पर बने ओवरब्रिज की जर्जर हालत ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में गंभीर चिंता पैदा कर दी थी। पुल के निर्माण के दौरान लगाई गई स्टील बाहर निकलकर दिखाई देने लगी थी और हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि जैसे ही भारी वाहन पुल से गुजरते थे, पूरा ओवरब्रिज हिलने लगता था। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का कहना था कि वे रोजाना इस पुल से डर के साए में गुजर रहे थे और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इसको लेकर कई बार प्रशासन से मरम्मत की मांग भी उठाई गई, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सड़क पर उखड़ी परत और दिखती सरिया, प्रशासन की अनदेखी उजागर
इसी मुद्दे को ग्राउंड ज़ीरो न्यूज द्वारा प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद मामले का त्वरित असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होते ही संबंधित विभाग हरकत में आया और 53D फाटक ओवरब्रिज की मरम्मत करवा दी गई। समय रहते किए गए इस कार्य से संभावित जनहानि और आर्थिक नुकसान टल गया तथा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

ताऊ देवीलाल चौक के पास पुल की हालत खराब, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों ने विभाग का आभार जताया और कहा कि अगर समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। धन्यवाद देने वालों में सतपाल प्रधान, उमराव पहलवान, जगराम सुबेदार, मनीष गुर्जर (मारोगी), सावंत खटाणा (कारोली), ओमप्रकाश गेलण, प्रदीप धिंदवाल (नापला), लिछाराम खटाणा (कारोली), जोगेंद्र प्रधान (निजामपुर), हंसराज साहब (ढाणी छिलरो), करण सिंह यादव (हसनपुर), रणसिंह (ढाणी छिलरो), सत्ता पहलवान (पवेरा), महेश पालीवाल (बशीरपुर), कृ
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
निजामपुर | कारोली में राजेश पायलट को नमन : पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा | ग्रामीणों ने याद किए जनसेवा के आदर्श
निजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल17 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता