निजामपुर | तीसरे प्रयास में मिली सफलता : घाटाशेर के युवक बने एक्साइज इंस्पेक्टर, ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा ने बढ़ाया मान

रिपोर्टर:
|
घाटाशेर गांव के आशीष यादव ने तीसरे प्रयास में एक्साइज इंस्पेक्टर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
घाटाशेर गांव के आशीष यादव ने तीसरे प्रयास में एक्साइज इंस्पेक्टर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर क्षेत्र के गांव घाटाशेर के होनहार युवक आशीष यादव ने तीसरे प्रयास में एक्साइज इंस्पेक्टर बनकर यह साबित कर दिया कि असफलता सफलता की राह में केवल एक पड़ाव होती है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

आशीष यादव ने वर्ष 2022 में फरीदाबाद से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखते हुए तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता अतर सिंह यादव को दिया, जिन्होंने राजस्थान पुलिस में सेवाएं दी थीं। आशीष ने बताया कि पिता से मिली प्रेरणा और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी सफलता की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई। गांव घाटाशेर में इस उपलब्धि की खुशी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिल्लू पहलवान द्वारा कुश्ती अखाड़े में ग्रामीणों के बीच लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया।

इस मौके पर सब इंस्पेक्टर धर्मपाल यादव, अशोक मास्टर, मनजीत शर्मा, सतपाल यादव (आईटीबीपी), राव होशियार सिंह, सब इंस्पेक्टर कर्मवीर यादव, छोटू मास्टर, लालचंद ठेकेदार, अनिल (दिल्ली पुलिस) सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर आशीष यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आशीष यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे निजामपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है और यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

निजामपुर | कारोली में राजेश पायलट को नमन : पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा | ग्रामीणों ने याद किए जनसेवा के आदर्श

भूपेंद्र कुमार
|
कारोली गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वर्गीय राजेश पायलट को पुष्प अर्पित करते ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक।
कारोली गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वर्गीय राजेश पायलट को पुष्प अर्पित करते ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक।
निजामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कारोली गांव स्थित श्री सुल्तान सिंह बौहरा धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाज...
Continue Reading

निजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर में योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते आयुष विभाग के अधिकारी।
निजामपुर में योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते आयुष विभाग के अधिकारी।
निजामपुर | आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुक्त अनुपम अंजलि के मार्गदर्शन में बुधवार को निजामपुर खंड में भव्य योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता...
Continue Reading
Advertisement

Trending