ज़िला
रेवाड़ी | घोड़ा दौड़ाने नहीं, काम करने आया हूं : सतीश यादव को लक्ष्मण यादव का जवाब | 35 बार विधानसभा में उठाई क्षेत्र की आवाज
रेवाड़ी। भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को रेवाड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्रामगृह में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने की। बैठक में शहर के सभी वार्डों एवं बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से सीधे संपर्क स्थापित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों तक पहुंचें और उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में व्यवस्थाओं को बदलने का कार्य किया है। आज युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं तथा भाई-भतीजावाद की राजनीति समाप्त हुई है।

सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में समान विकास की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है और इसी सोच के साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है। बैठक के दौरान विधायक लक्ष्मण यादव ने संगठनात्मक अनुशासन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जनता नेताओं और कार्यकर्ताओं का अनुसरण करती है, इसलिए सभी को अनुशासित रहकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि किसने क्या कार्य किया है और कौन क्या कह रहा है।
राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगाना आम बात है और कोई भी किसी पर आरोप लगा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला जनता ही करती है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव द्वारा जिला प्रमुख पर लगाए गए गंभीर आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल पर विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि “सवारी अपने सामान की स्वयं जिम्मेदार होती है।” उन्होंने संकेत दिया कि सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति को अपने आचरण और छवि का स्वयं ध्यान रखना चाहिए। वहीं पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव द्वारा दिए गए उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि “लक्ष्मण यादव को घोड़ा दौड़ाना नहीं आता”, पर विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि वह व्यवस्था और नियमों के अनुसार राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में “घोड़ा दौड़ाने” नहीं बल्कि जनता के लिए काम करने आए हैं।
लक्ष्मण यादव ने कहा, “मैं पीछे छोड़कर आगे दौड़ने की राजनीति में विश्वास नहीं करता। मैं जमीन से जुड़ा व्यक्ति हूं और धरातल पर रहकर जनता के बीच कार्य कर रहा हूं। सभी संवैधानिक संस्थाओं का अपना-अपना कार्यक्षेत्र है और उसी व्यवस्था के अनुसार कार्य होना चाहिए।”
उन्होंने दावा किया कि विधायक बनने के बाद वह 35 से अधिक बार विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं और जनता की आवाज को मजबूती से उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाएं अब धीरे-धीरे धरातल पर उतर रही हैं और उनके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। बैठक में भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें एसआईआर रेवाड़ी के संयोजक सत्यदेव यादव, दीपिका मंगला, सोमदत्त, रत्नेश बंसल, अजय कांटीवाल, डॉ. कविता गुप्ता, सुनील ग्रोवर, यशवंत भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाया जा सके।
नूंह | कुत्ताराज का खौफ : तीन दिन में दर्जनभर लोग बने शिकार | प्रशासनिक दावों की खुली पोल
हरियाणा | विश्व बैंक सहयोग से शुरू होगा जल सुरक्षा कार्यक्रम : हरियाणा में जल संरक्षण और कृषि जल प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा
रेवाड़ी | बातों में उलझाकर फौजी की पत्नी से 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवाए : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
सतनाली13 hours agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नांगल चौधरी11 hours agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
सतनाली2 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग