नूंह | कुत्ताराज का खौफ : तीन दिन में दर्जनभर लोग बने शिकार | प्रशासनिक दावों की खुली पोल

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा

नूंह। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक अब आम लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घर से बाहर निकलने से पहले भी डरने लगे हैं। शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों का खौफ इस कदर हावी है कि बीते तीन दिनों में दर्जनभर से अधिक लोग इनके हमलों का शिकार हो चुके हैं, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नूंह में इसी दौरान 28 डॉग बाइट के मामले दर्ज होने से स्थिति की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है।

सब्जी मंडी के पास एक आवारा कुत्ते ने चार लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना ने नगर परिषद के उस लाखों रुपये के कुत्ता पकड़ो अभियान की हकीकत सामने ला दी, जिसके बड़े-बड़े दावे किए गए थे। सवाल यह है कि जब अभियान पर लाखों रुपये खर्च हुए तो फिर शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक क्यों बरकरार है?

16 जून से 20 जून के बीच कासिम, अली, माधव शर्मा, तनमय, मोहम्मद अल्फेज, साहून खान, केशव, रेनू, तुषार और हर्ष बघेल सहित कई लोग कुत्तों के हमलों का शिकार हुए। बताया जा रहा है कि पूरे जून महीने में डॉग बाइट के मामलों की संख्या सैकड़ों तक पहुंच चुकी है। हर दिन अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की कतारें बढ़ती जा रही हैं।

शहरवासियों का आरोप है कि शिकायतें लगातार डीसी दरबार, समाधान शिविर और नगर परिषद तक पहुंचाई गईं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की सुस्ती के कारण हालात जस के तस बने हुए हैं। वार्ड-13 में पालतू विदेशी नस्ल के कुत्ते के हमले की शिकायत हो या वार्ड-4 में 15 से 20 आवारा कुत्तों के झुंड की सूचना—दोनों मामलों में कार्रवाई का इंतजार अब भी जारी है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी दिन यह लापरवाही किसी मासूम की जान भी ले सकती है। अब सवाल यह है कि आखिर शहरवासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा और कब तक लोग आवारा कुत्तों के साए में जीने को मजबूर रहेंगे?

इस संबंध में नूंह नगर परिषद के चेयरमैन संजय मनोचा ने स्वीकार किया कि कुत्तों के काटने की कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द प्रभावी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | घोड़ा दौड़ाने नहीं, काम करने आया हूं : सतीश यादव को लक्ष्मण यादव का जवाब | 35 बार विधानसभा में उठाई क्षेत्र की आवाज

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी। भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को रेवाड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्रामगृह में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने की। बैठक में शहर के सभी...
Continue Reading

हरियाणा | विश्व बैंक सहयोग से शुरू होगा जल सुरक्षा कार्यक्रम : हरियाणा में जल संरक्षण और कृषि जल प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा जल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री श्रुति चौधरी।
हरियाणा जल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री श्रुति चौधरी।
हरियाणा | महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा जल सुरक्षा कार्यक्रम (WSHP) को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की। विश्व बैंक के सहयोग से वर्ष 2026 से 20...
Continue Reading

रेवाड़ी | बातों में उलझाकर फौजी की पत्नी से 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवाए : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | शहर में दिनदहाड़े ठगी और सम्मोहन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों ने कथित तौर पर बातों में उलझाकर और सम्मोहित कर सेना से सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी के कानों से करीब 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। प...
Continue Reading
Advertisement

Trending