ज़िला
महेंद्रगढ़ की बेटी का कमाल : सीजीएल में 536वीं रैंक हासिल | ASO पद पर हुआ चयन
महेंद्रगढ़ क्षेत्र की होनहार छात्रा हिमांशी पुत्री नरोत्तम दिल्लीवान ने कर्मचारी चयन आयोग (CGL) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 536वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन CSS (Central Secretariat Service) में ASO (Assistant Section Officer) पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जानकारी के अनुसार हिमांशी ने सितंबर माह में सीजीएल की प्रारंभिक परीक्षा (प्री) उत्तीर्ण की थी, जिसके बाद जनवरी में आयोजित मुख्य परीक्षा (मेन) में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 8 अप्रैल को घोषित परिणाम में उन्होंने 536वीं रैंक प्राप्त कर अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम हासिल किया।

हिमांशी ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें अपने दादा स्वर्गीय वेद प्रकाश दिल्लीवान से विशेष प्रेरणा मिली, जो भारतीय सेना में सेवारत रहे थे। उनके आदर्शों और अनुशासन ने ही उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिमांशी की उपलब्धियां यहीं तक सीमित नहीं हैं। इससे पूर्व वे डिफेंस सेवाओं के लिए यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा भी क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिसका इंटरव्यू मई माह में प्रस्तावित है। इसके अलावा उन्होंने सीएचएसएल प्री तथा डीएसएसएसबी जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं।
शैक्षणिक रूप से हिमांशी ने महिला महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ से बीएससी (नॉन मेडिकल) की डिग्री प्राप्त की है।
उनकी इस उपलब्धि पर ज़िला गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महता, सचिव कृष्ण ठेकेदार, ब्राह्मण समाज के मुकेश बलायचा, रविशंकर तिवारी, चेतन प्रकाश गौड़, उपप्रधान रमेश कौशिक, मा.महाबीर शर्मा झगडोली, कोषाध्यक्ष रविन्द्र भांडोर, सूर्यप्रकाश कौशिक, नरेश जोशी, विनोद बुचोली, सुशील शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अशोक पायगा, अशोक बुचोली, तुलसी राम शर्मा, गौरव शास्त्री, राधेश्याम दिल्लीवान, व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी, अमित मिश्रा, सुधीर दीवान, मुकेश मेहता, नरेश चैयरमेन, देवेंद्र सोनू पार्षद, सुरेश झगडोली, दीनदयाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
महेंद्रगढ़ | चेलावास हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का फूटा गुस्सा: शव रखकर लगाया जाम, एक घंटे तक थमा यातायात
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान