यमुनानगर | प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने उमड़ी भीड़ : सैकड़ों लोगों ने उठाया 100% ब्याज माफी योजना का लाभ | 30 जून अंतिम तिथि

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक।
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कराते प्रॉपर्टी धारक।

यमुनानगर। सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रॉपर्टी टैक्स पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना की अंतिम तिथि नजदीक आते ही नगर निगम कार्यालयों में टैक्स जमा कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी के मद्देनजर शनिवार को अवकाश होने के बावजूद नगर निगम के तीनों कार्यालय पूरी तरह खुले रहे, जहां सैकड़ों प्रॉपर्टी धारकों ने अपना टैक्स जमा कराकर ब्याज माफी का लाभ उठाया। आमजन की सुविधा के लिए नगर निगम ने निर्णय लिया है कि आगामी रविवार और सोमवार को भी निगम कार्यालय और नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) आम दिनों की तरह खुले रहेंगे।

शनिवार सुबह से ही नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्रों पर टोकन लेने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स धारकों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। नागरिकों ने अनुशासित तरीके से अपनी बारी का इंतजार किया और टैक्स का भुगतान किया। टैक्स जमा करने के साथ-साथ एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) से संबंधित कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किए गए। जिन प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी आईडी में कोई त्रुटि या कमियां थीं, उन्हें दूर करने का कार्य भी आम दिनों की तरह सुचारू रूप से चलता रहा।

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि कैलेंडर के अनुसार 27 जून को शनिवार, 28 जून को रविवार और 29 जून को संत कबीर दास जयंती के चलते सरकारी अवकाश है। दूसरी ओर, सरकार की एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी योजना की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। नागरिकों का नुकसान न हो और वे इस सुनहरे अवसर से वंचित न रह जाएं, इसलिए नगर निगम ने शनिवार, रविवार व सोमवार को भी कार्यालय खोलने का विशेष निर्णय लिया है। शनिवार को नागरिक सुविधा केंद्र व एनडीसी शाखा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और टैक्स संग्रह के साथ-साथ नागरिकों की आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण किया।

30 जून के बाद लगेगा पूरा ब्याज, आज ही जमा कराए टैक्स –

मेयर सुमन बहमनी ने सभी शहरवासियों और प्रॉपर्टी टैक्स धारकों से अपील की है कि वे समय की महत्ता को समझें और 30 जून की समय सीमा से पहले अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स बिना किसी ब्याज के अनिवार्य रूप से जमा कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी संपत्ति धारक की प्रॉपर्टी आईडी में कोई लिपिकीय या तकनीकी त्रुटि है, तो वे तुरंत निगम कार्यालय आकर उसका निवारण कराएं और अपना टैक्स भरें। ध्यान रहे कि 30 जून की समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी और नियमानुसार पूरे ब्याज समेत टैक्स की वसूली की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | मालखाना से हथियार चोरी करने के मामले में आईटीआई विद्यार्थी सहित 20 गिरफ्तार : हथियार बरामद | अपराध शाखा सेक्टर 30 द्वारा की गई कर्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
मोनू
मोनू
फरीदाबाद | 9 मई को प्रबंधक थाना सेक्टर 8 निरीक्षक राजबीर सिंह द्वारा मालखाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना मालखाना से हथियार गायब मिले। जिस पर थाना सेक्टर 8 में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता अनुसार अप...
Continue Reading

रेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई

चैन सिंह
|
रेवाड़ी पुलिस द्वारा चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी जसवीर की गिरफ्तारी।
रेवाड़ी पुलिस द्वारा चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी जसवीर की गिरफ्तारी।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने अदालत दारा उद्धघोषित अपराधी जसवीर निवासी गांव मीरप...
Continue Reading

नूंह | नकली खाद का सबसे बड़ा खेल बेनकाब : डीएपी के नाम पर किसानों से धोखा | दो आरोपी रिमांड पर | मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी फरार

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले में किसानों की मेहनत और उनकी फसलों से खिलवाड़ करने वाले नकली खाद गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से ट्रकों में भरकर लाई गई सस्ती नकली खाद को डीएपी के असली कट्टों में पैक कर किसानों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। इस सन...
Continue Reading
Advertisement

Trending