नारनौल | जनता की समस्याओं पर डीसी सख्त : समाधान शिविर में 117 शिकायतों की सुनवाई

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से सोमवार को लघु सचिवालय के कमरा नंबर 118 में ‘समाधान शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नागरिकों की कुल 117 शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे और उन्होंने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना है ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर तय समय में किया जाए और प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।

डीसी ने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाता है, जिसमें कोई भी नागरिक अपनी समस्या या शिकायत प्रशासन के समक्ष रख सकता है। उन्होंने आमजन से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जेलाफ स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार निलंबित : शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश | विस्तृत रिपोर्ट भी तलब

हरविन्द्र यादव
|
प्राचार्य लोकेश कुमार का फाइल फोटो
प्राचार्य लोकेश कुमार का फाइल फोटो
नारनौल। हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जेलाफ (नारनौल) के प्राचार्य लोकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में 11 जून 2026 को चंडीगढ़ से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। आदेश जारी होने के बा...
Continue Reading

नारनौल | जिला पुलिस और कमांडो टीम का संयुक्त सर्च अभियान : सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में सर्च अभियान चलाती पुलिस और कमांडो टीम
नारनौल में सर्च अभियान चलाती पुलिस और कमांडो टीम
नारनौल। शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस और कमांडो टीम ने संयुक्त रूप से विशेष सर्च अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार की गई। अभियान के दौरान पुलिस और कमांडो टीमों ने श...
Continue Reading

नारनौल | जानलेवा हमला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : सीआईए टीम ने वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुषार निवासी नसीबपुर के रूप में हुई है, जिसे थाना शहर नारनौल क्षेत्र से दबोचा गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की...
Continue Reading
Advertisement

Trending