ज़िला
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में 30 शिकायतें दर्ज : डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश | एसपी दीपक कुमार भी रहे मौजूद
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय के कोर्ट रूम में वीरवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समाधान शिविर में कुल 30 शिकायतें पंजीकृत की गईं।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन प्रशासन पर भरोसा करके अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, इसलिए छोटी से छोटी समस्या को भी संवेदनशीलता के साथ सुनना और उसका समयबद्ध निस्तारण करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे जनसेवा का प्रभावी माध्यम बनाकर प्रत्येक शिकायत का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें त्वरित राहत मिल सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने भी मौजूद अधिकारियों को आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना है।
समाधान शिविर में डीएमसी रणबीर सिंह, एसडीएम योगेश सैनी, एएसपी फैजल खान, तहसीलदार अजय कुमार, डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र, नगर पालिका सचिव प्रशांत पराशर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़ | खेल स्टेडियम का निरीक्षण : खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
महेंद्रगढ़। पात्र गरीब परिवारों के हक की लड़ाई लड़ेंगे पुनीत बुलान : कटे हुए BPL राशन कार्डों की बहाली के लिए शुरू होगी विशेष मुहिम
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई