ज़िला
नारनौल। समाधान शिविर में 57 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : पीपीपी शिकायतों का प्राथमिकता से हुआ समाधान | एडीसी तरुण कुमार पावरिया ने की अध्यक्षता
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को नारनौल के लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) तरुण कुमार पावरिया ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 57 नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
समाधान शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनका अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया गया। कई नागरिकों ने पीपीपी में आय, पारिवारिक विवरण, सदस्य नाम, जन्म तिथि और अन्य तकनीकी त्रुटियों से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही सुनवाई कर समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

एडीसी तरुण कुमार पावरिया ने कहा कि परिवार पहचान पत्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से वास्तविक लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
शिविर के दौरान बिजली, पेयजल आपूर्ति, गलियों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, अवैध कब्जों और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एडीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने नागरिकों से सरकार द्वारा आयोजित ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और नागरिकों की शिकायतों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने किया पौधारोपण : अधिकारियों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ | विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया जागरूकता का संदेश
नारनौल। कोरियावास मंदिर दानपात्र चोरी मामले में पुलिस को मिली सफलता : राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार | वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
नारनौल। जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी : 27 साल से फरार 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार | डकैती मामले में थी तलाश
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल18 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?