कनीना | स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का धन्यवादी दौरा: 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास
आरती राव ने अटेली विधानसभा में 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। जानें इस दौरे की पूरी खबर!

कनीना | हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज बुधवार को कनीना क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न गांवों में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रमों में भाग लेकर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। इस दौरे का उद्देश्य विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेना तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करना है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने आज अटेली विधानसभा क्षेत्र के धन्यवादी दौरे के दौरान करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। 
वीओ : इस कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव सबसे पहले तुलाराम पार्क करीरा में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल हुई। इसके उपरांत कनीना बस स्टैंड पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने रामपुरी माइनर उन्हानी में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करके अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरे के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री गांव गुढ़ा स्थित बी.सी. चौपाल में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुची। इसके पश्चात गांव कैमला के शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि नारनौल के सामान्य अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य भी आरंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरानी अस्पताल भवन में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या उनके संज्ञान में आई थी, जिस पर तुरंत प्रभाव से पानी रोकने और आवश्यक मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कनीना बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी और क्षेत्रवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बस स्टैंड मिलेगा। 
महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल के भवन निर्माण को लेकर कहा कि तकरीबन 17 करोड रुपए इसके आने हैं और इन 17 करोड रुपए से एक अच्छा भवन और स्वास्थ्य सुविधाएं महेंद्रगढ़ के लोगों को मिलेगी। वहीं जिले में जल भराव की स्थिति को लेकर भी अधिकारियों को साफ दिशा निर्देश देती नजर आई स्वास्थ्य मंत्री ने कहां की किसी भी सूरत में जल भराव ना हो जल भराव से निपटने के लिए अधिकारी पुख्ता इंतजाम करें ताकि लोगों को जल भराव जैसी समस्या से छुटकारा मिले। 17 जुलाई को हरियाणा में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर भिवानी और कोरियावास मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। इसके साथ ही एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम में हरियाणा को प्रधानमंत्री की ओर से कुछ और बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिल सकती है।



