ज़िला
मदार-रोहतक स्पेशल 30 जून तक चलेगी: हिसार-वलसाड ट्रेन की अवधि भी बढ़ी
नारनौल/महेंद्रगढ़, 24 मार्च। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दिल्ली मंडल के शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग कार्य जारी है। नए पैनल और तकनीकी कार्यों के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी हो सकती है।
चंडीगढ़-बांद्रा ट्रेन देरी से चलेगी
गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मई और 3 जून 2026 को अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना होगी। इस ट्रेन का नारनौल स्टेशन पर ठहराव होने के कारण स्थानीय यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
मदार-रोहतक स्पेशल को बढ़ाया गया
गाड़ी संख्या 09639/09640 मदार-रोहतक-मदार प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाकर 30 जून 2026 तक कर दी गई है। इस ट्रेन का ठहराव निजामपुर, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर होता है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
हिसार-वलसाड साप्ताहिक ट्रेन भी जारी
इसके अलावा गाड़ी संख्या 04727/04728 हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि भी जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इस ट्रेन का भी नारनौल स्टेशन पर ठहराव है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और सीट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं
महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
महेंद्रगढ़ | मनाली-जयपुर टूरिस्ट बस हादसा : डीसी अनुपमा अंजली ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल10 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता