महेंद्रगढ़ में पार्क के झूले से लटका मिला युवक का शव: पहचान नहीं

रिपोर्टर:
|
महेंद्रगढ़ में पार्क के झूले से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं
महेंद्रगढ़ में पार्क के झूले से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

महेंद्रगढ़, 24 मार्च। जिले के सतनाली कस्बे में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शहीद स्मृति पार्क में एक युवक का शव झूले से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे ग्रामीण रोजाना की तरह सैर के लिए पार्क पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने झूले पर रस्सी के सहारे लटका युवक देखा। यह दृश्य देखकर लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत सरपंच को सूचना दी गई। सरपंच प्रतिनिधि धर्मवीर गोठवाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सूचना मिलते ही सतनाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आसपास मौजूद लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने रात के समय पार्क में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में भय और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के मकान गणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश : लापरवाही पर सख्त हुए एसडीएम योगेश सैनी

Array
|
महेंद्रगढ़ में जनगणना 2027 कार्य की समीक्षा, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ में जनगणना 2027 कार्य की समीक्षा, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान गणना कार्य को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम योगेश सैनी ने की। इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों, अधिकारियों और कर्मचारियों को...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में बीपीएल प्लॉट इंतकाल पर जोर : एसडीएम बोले- ग्राम सचिव के पास जमा करवाएं दस्तावेज

Array
|
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने बीपीएल प्लॉट इंतकाल जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने बीपीएल प्लॉट इंतकाल जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान बीपीएल परिवारों के प्लॉट इंतकाल से जुड़े मामलों को प्राथमि...
Continue Reading

नारनौल | राष्ट्रीय लोक अदालत में 9046 मामलों का निपटारा : मोटर दुर्घटना मामलों में 1.33 करोड़ मुआवजा

Array
|
लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।
लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।
नारनौल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का आयोजन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष हर्षाली ...
Continue Reading
Advertisement

Trending