नारनौल में डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बरामदे में बैठकर सुनी जनता की समस्याएं

रिपोर्टर:
|
नारनौल में डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बरामदे में बैठकर सुनी जनता की समस्याएं
नारनौल में डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बरामदे में बैठकर सुनी जनता की समस्याएं

नारनौल, 24 मार्च। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बरामदे में बैठकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने सहज और जनसुलभ अंदाज में लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया।

जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर निपटान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना प्रशासन का सर्वोपरि दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को अपने वैध कार्यों के लिए अनावश्यक परेशान न किया जाए और हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और उपायुक्त ने एक-एक कर सभी की बात सुनी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं

सुशील शर्मा
|
रोजगार मेले में संबोधित करते जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत।
रोजगार मेले में संबोधित करते जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत।
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को उपमंडल रोजगार कार्यालय महेंद्रगढ़ में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेल...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, महेंद्रगढ़ द्वारा चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में आयोजित 3 दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) मनोज कुमार द्वार...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | मनाली-जयपुर टूरिस्ट बस हादसा : डीसी अनुपमा अंजली ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़। मनाली से जयपुर जा रही एक टूरिस्ट बस शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर बुचावास गांव के समीप हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग...
Continue Reading
Advertisement

Trending