नारनौल | मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती : बिना लिखित परीक्षा चयन | सीधे साक्षात्कार का मौका | 22 जून तक आवेदन | युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना
नारनौल मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना

नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। संस्थान ने सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट तथा ट्यूटर/डेमोनस्ट्रेटर के कुल 93 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा और चयन सीधे साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती अनुबंध एवं टेन्योर आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के तहत सीनियर रेजिडेंट के 59 पद, जूनियर रेजिडेंट के 19 पद तथा ट्यूटर/डेमोनस्ट्रेटर के 15 पद भरे जाएंगे। सीनियर रेजिडेंट के पद जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, एनेस्थिसियोलॉजी, बाल रोग विभाग, सामुदायिक चिकित्सा, माइक्रोबायोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन और एनाटॉमी सहित 19 विभिन्न विभागों में उपलब्ध हैं। वहीं ट्यूटर एवं डेमोनस्ट्रेटर के पद एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सामुदायिक चिकित्सा तथा फॉरेंसिक मेडिसिन विभागों में भरे जाएंगे।

जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए आवेदन 22 जून 2026 शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित निदेशक कार्यालय, महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास में जमा कराना होगा। आवेदन पत्र शहीद हसन खान मेवात राजकीय मेडिकल कॉलेज, नलहड़ की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

जूनियर रेजिडेंट और ट्यूटर पदों के लिए उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अथवा भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान की एमबीबीएस डिग्री और वैध चिकित्सा पंजीकरण होना अनिवार्य है। सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में एमडी, एमएस अथवा डीएनबी डिग्री आवश्यक रखी गई है। वहीं डेमोनस्ट्रेटर पदों के लिए एमएससी (मेडिकल) के साथ पीएचडी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

सभी पदों के लिए आयु सीमा 22 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हरियाणा के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। वेतनमान भी आकर्षक रखा गया है। सीनियर रेजिडेंट को प्रथम वर्ष 67,700 रुपये, द्वितीय वर्ष 69,700 रुपये तथा तृतीय वर्ष 71,800 रुपये मूल वेतन के साथ अन्य भत्ते दिए जाएंगे। जूनियर रेजिडेंट को 56,100 रुपये मूल वेतन तथा अन्य अनुमन्य भत्ते मिलेंगे। ट्यूटर एवं डेमोनस्ट्रेटर को पीजीआईएमएस रोहतक के नियमानुसार वेतन और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. बिजेंद्र ढिल्लो ने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी तथा उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि भर्ती से एक ओर चिकित्सा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा तो दूसरी ओर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से दक्षिण हरियाणा के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अवैध हथियार बरामद : आरोपी गिरफ्तार | देशी पिस्टल सहित केशव पुलिस गिरफ्त में

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल पुलिस द्वारा अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार आरोपी।
नारनौल पुलिस द्वारा अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार आरोपी।
नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | युवा कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल : विरोध कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल | पुनीत बुलान बोले-पार्टी के लिए काम करता रहूंगा

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ | हरियाणा कांग्रेस में एक नया राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के निर्वाचित जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा युवा कांग्रेस के ...
Continue Reading

नारनौल। प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी आमदनी : खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान शुरू | किसानों को सिखाए संतुलित खाद उपयोग के गुर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गांव हसनपुर में किसानों को संबोधित करते कृषि विकास अधिकारी।
गांव हसनपुर में किसानों को संबोधित करते कृषि विकास अधिकारी।
नारनौल। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला कृषि उप-निदेशक कार्यालय के नेतृत्व में जिले के गांव नीरपुर, डिगरोता, स्याना, नांगल चौधरी व हसनपुर में खेत बचाओ अभियान और धरती माता बचाओ अभियान' के तहत विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending