नांगल चौधरी | नांगल कालिया में कृषि जागरूकता अभियान : संतुलित उर्वरक उपयोग और वैज्ञानिक खेती पर जोर | पशुओं के टीकाकरण को लेकर किसानों को किया जागरूक

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| नांगल चौधरी
कृषि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किसानों को फसल और पशुपालन संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूक करते अधिकारी।
कृषि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किसानों को फसल और पशुपालन संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूक करते अधिकारी।

नांगल चौधरी | ग्राम नांगल कालिया में बुधवार को “संतुलित उर्वरक उपयोग एवं कृषि जागरूकता अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों विकास, विनय, हिमांशु और पुनीत द्वारा किया गया।

नांगल कालिया में आयोजित कार्यक्रम में पशु टीकाकरण और मृदा परीक्षण के महत्व पर किसानों को जानकारी देते विशेषज्ञ।

नांगल कालिया में आयोजित कार्यक्रम में पशु टीकाकरण और मृदा परीक्षण के महत्व पर किसानों को जानकारी देते विशेषज्ञ।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ से पहुंचे डॉ. सत्यजीत यादव ने किसानों को हरा चारा, मूंग और ग्वार की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने और कम लागत में बेहतर पैदावार लेने के तरीके बताए।

वहीं डॉ. अशोक ढिल्लों और डॉ. आशीष शिवरान ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण और वैज्ञानिक खेती के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बिना मिट्टी जांच के अत्यधिक उर्वरकों का उपयोग भूमि की उर्वरता को प्रभावित करता है, इसलिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाना जरूरी है।

कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक श्योराण ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा पशुपालन विभाग से डॉ. रोहित राव, पशु चिकित्सालय नांगल कालिया तथा वीएलडीए टीम के अंकित और सुशील ने किसानों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 11 मई 2026 से पशुओं को मुँह खुर एवं गलघोटू (FMD एवं HS) जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए निःशुल्क व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान किसानों की फसल और पशुपालन से जुड़ी समस्याओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान भी किया गया। किसानों ने इस अभियान को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | चरित्र निर्माण शिविर का समापन : युवाओं में संस्कार और आत्मरक्षा का संदेश, आर्य समाज की पहल की सराहना

रामपाल फ़ौजी
|
वरिष्ठ अधिवक्ता लखीराम यादव।
वरिष्ठ अधिवक्ता लखीराम यादव।
नांगल चौधरी। आर्य समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साह और प्रेरणा के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता लखीराम यादव ने कहा कि आर्य ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | लॉजिस्टिक हब भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा : किसानों की जमीन पर यथास्थिति के आदेश सरकार और किसानों की SLP पर होगी संयुक्त सुनवाई

हरविन्द्र यादव
|
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब परियोजना से जुड़ा भूमि विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लगभग 150 एकड़ भूमि को लेकर पिछले आठ वर्षों से चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। किसानों द्वारा जमीन बेचने से इनकार किए जान...
Continue Reading

नांगल चौधरी | आर्य वीरांगना शिविर में बेटियों को मिला स्वस्थ जीवन : संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश

मंजीत सोनी
|
प्राचार्य वंदना यादव अतिथियों का सम्मान करते हुए।
प्राचार्य वंदना यादव अतिथियों का सम्मान करते हुए।
नांगल चौधरी। संवाददाता मंजीत सोनी। आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 में गुलाब डेंटल क्लीनिक की डॉ. मधु यादव एवं डॉ. सुरेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शिविर में पहुंचने पर प्राचार्य वंदना यादव ने दोनों अतिथियो...
Continue Reading
Advertisement

Trending