फरीदाबाद | खुलेआम कबाड़ जलाने पर कार्रवाई : गौंछी गांव में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज | प्रदूषण फैलाने के आरोप

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
खुलेआम कबाड़ जलाने से फैला धुआं, लोगों को हुई परेशानी।
खुलेआम कबाड़ जलाने से फैला धुआं, लोगों को हुई परेशानी।

फरीदाबाद। गौंछी गांव में खुले में कबाड़ जलाकर वायु प्रदूषण फैलाने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ रीजन कार्यालय को शिकायत मिली थी कि गौंछी गांव में खुले स्थान पर अवैध रूप से वेस्ट स्क्रैप और कबाड़ जलाया जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में भारी धुआं फैल रहा था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत मिलने के बाद बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता पुनीत पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि गांव में खुलेआम कबाड़ जलाया जा रहा था, जिससे वातावरण में प्रदूषण फैल रहा था और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था।

निरीक्षण के दौरान टीम ने भरतलाल, चरण सिंह और जीत राम निवासी गौंछी गांव को कथित रूप से कबाड़ जलाते हुए पाया। अधिकारियों ने मौके की तस्वीरें भी लीं और निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट में कहा गया कि संबंधित लोग अवैध रूप से वेस्ट स्क्रैप को आग लगाकर पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शिकायत के आधार पर मुजेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | बकरा ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष : आधा दर्जन से अधिक घायल

बबीता वर्मा
|
गांव सिंगार में झगड़े के बाद अस्पताल में उपचार करवाते घायल लोग।
गांव सिंगार में झगड़े के बाद अस्पताल में उपचार करवाते घायल लोग।
नूंह | जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सिंगार में बकरा ईद की नमाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में करीब 6 से 7 लोग घ...
Continue Reading

फरीदाबाद | करोड़ों का पौधा घोटाला : पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने दस्तावेजों के साथ खोली नगर निगम की पोल

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद नगर निगम के कथित पौधा घोटाले को लेकर दस्तावेज दिखाते पूर्व विधायक नीरज शर्मा।
फरीदाबाद नगर निगम के कथित पौधा घोटाले को लेकर दस्तावेज दिखाते पूर्व विधायक नीरज शर्मा।
फरीदाबाद | एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा ने पुख्ता दस्तावेजों के साथ फरीदाबाद नगर निगम में चल रहे करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप  लगाया है। नीरज शर्मा ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने...
Continue Reading

फतेहाबाद। नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज : सुमन बाला मेहता (नारंग) ने ठोकी दावेदारी

राजेश भाम्भू
|
नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, सुमन बाला मेहता (नारंग) ने ठोकी दावेदारी
नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, सुमन बाला मेहता (नारंग) ने ठोकी दावेदारी
फतेहाबाद। शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद सुमन बाला मेहता पत्नी महेश मेहता पूर्व सरपंच मढ़ ने नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने क...
Continue Reading
Advertisement

Trending