फतेहाबाद। नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज : सुमन बाला मेहता (नारंग) ने ठोकी दावेदारी
फतेहाबाद। शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद सुमन बाला मेहता पत्नी महेश मेहता पूर्व सरपंच मढ़ ने नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है […]

फतेहाबाद। शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद सुमन बाला मेहता पत्नी महेश मेहता पूर्व सरपंच मढ़ ने नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है और विभिन्न वार्डों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन जुटाने में लगी हुई हैं।
हालांकि नगर परिषद चुनाव में अभी करीब एक वर्ष का समय बाकी है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार नगर परिषद अध्यक्ष पद की सीट सामान्य वर्ग के लिए हो सकती है। फिलहाल यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है, लेकिन नेताओं को उम्मीद है कि आगामी चुनाव में आरक्षण की स्थिति बदल सकती है।
इसी संभावना को देखते हुए कई नेता सक्रिय हो गए हैं और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। शहर में आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है तथा विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक चेहरे अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में लगे हुए हैं।



