नारनौल। साइबर पुलिस ने विद्यार्थियों और एलआईसी कर्मचारियों को किया जागरूक : ऑनलाइन स्कैम्स और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
एमएलएस डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक करते अधिकारी।
एमएलएस डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक करते अधिकारी।

नारनौल। आमजन को डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने एमएलएस डीएवी स्कूल, कुलताजपुर रोड और एलआईसी कार्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए।

एलआईसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साइबर पुलिस टीम ने मुख्य रूप से वित्तीय धोखाधड़ी और बैंकिंग स्कैम्स को लेकर लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी, बीमा एजेंट या लॉटरी प्रतिनिधि बताकर लोगों को झांसे में लेते हैं और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर ठगी करते हैं।

टीम ने डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई ट्रांजैक्शन के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। साथ ही फर्जी कॉल, लिंक और मैसेज की पहचान करने के तरीके भी बताए गए।

वहीं एमएलएस डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षक वर्ग को सोशल मीडिया, इंटरनेट और ऑनलाइन गेमिंग के दौरान सतर्क रहने के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत या निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।

साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।

साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार हो जाता है तो उसे तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई।

स्कूल की छात्राओं और महिला स्टाफ को साइबर स्पेस में सुरक्षित रहने के विशेष उपाय भी बताए गए। पुलिस टीम ने उन्हें ऑनलाइन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और अनचाहे संदेशों से न डरने तथा तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिससे पीड़ित की निजता पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहें और जागरूक रहकर दूसरों को भी जागरूक करें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में पत्रकारों की संख्या, उनकी मान्यता और सरकारी रिकॉर्ड को लेकर दायर एक सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन चर्चा का विषय बन गया है। गांव खटोटी निवासी सुरेंद्र पंडित ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जिला जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading

नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य

जिला ब्यूरो
|
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव गहली में माता सती वेलफेयर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं पर्यावरण संरक्षक धर्म सिंह ने किया। इस दौरान माता सती स्थल पर नीम, बरगद, पीपल और ...
Continue Reading
Advertisement

Trending