नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली : युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाने का आह्वान

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
पंचायत भवन में कार्यक्रम में संबोधित करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
पंचायत भवन में कार्यक्रम में संबोधित करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।

नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशामुक्त और स्वस्थ हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के तहत जिला रेड क्रॉस कार्यालय से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे रवाना कर शहरवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पंचायत भवन पहुंची। रैली में युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

युवाओं को शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।

युवाओं को शपथ दिलाते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।

पंचायत भवन में आयोजित समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण तथा सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाजहित में कार्य करें तो देश और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल सकती है। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के नशामुक्त प्रदेश के विजन को धरातल पर उतारने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

शहर में जागरूकता रैली निकालते युवा।

शहर में जागरूकता रैली निकालते युवा।

इस अवसर पर इन्वेस्टिगेटर अरुण कुमार, पवन यादव, मनोज कुमार, वेद प्रकाश मिटू तथा रेड क्रॉस संस्था से शोभा शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | कोटपूतली हाईवे पर जल महल–कादीपुर कट बना हादसों का केंद्र : बृहस्पतिवार सुबह भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

मंजीत सोनी
|
नारनौल | कोटपूतली की ओर जाने वाले हाईवे पर स्थित जल महल–कादीपुर कट पर बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक बंजारा समुदाय से बताए जा रहे हैं, जो कादीपुर से ...
Continue Reading

नारनौल। पटीकरा में नशामुक्ति जागरूकता अभियान : युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक | मानस हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गांव पटीकरा में नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस टीम।
गांव पटीकरा में नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों को जागरूक करती पुलिस टीम।
नारनौल। नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना शहर नारनौल क्षेत्र के गांव पटीकरा में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरू...
Continue Reading

नारनौल। समाधान शिविर में पहुंचीं 60 शिकायतें : तय समय सीमा में निस्तारण के निर्देश | आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते नगराधीश डॉ. मंगलसेन।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते नगराधीश डॉ. मंगलसेन।
नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविर के तहत गुरुवार को लघु सचिवालय में नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ...
Continue Reading
Advertisement

Trending