नारनौल | मीडिया की मुहिम का बड़ा असर : मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन का काम शुरू | अब स्टाफ नियुक्ति की उठी मांग

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार उठ रही बिजली संकट की समस्या पर आखिरकार बड़ा समाधान निकलता नजर आ रहा है। जनहित से जुड़े इस अहम मुद्दे को स्थानीय मीडिया द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाने के बाद हरियाणा सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए 33 केवी बिजली हॉटलाइन शुरू करवाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशों के बाद अब युद्ध स्तर पर लाइन बिछाने का कार्य जारी है और बिजली निगम के सूत्रों का दावा है कि आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर मेडिकल कॉलेज की बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में करोड़ों रुपये की आधुनिक मशीनें और स्वास्थ्य उपकरण लंबे समय से बिजली व्यवस्था पूरी नहीं होने के कारण बंद पड़े हुए थे। स्थायी बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद इन मशीनों को भी चालू किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी भी बड़े मेडिकल संस्थान के सुचारू संचालन के लिए मजबूत बिजली व्यवस्था सबसे पहली और सबसे जरूरी आवश्यकता होती है।

मीडिया की आवाज आखिर सरकार तक पहुंची

महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज की समस्याओं को लेकर नारनौल के कुछ पत्रकार लगातार रिपोर्टिंग कर रहे थे। बिजली संकट, अधूरी सुविधाओं और बंद पड़ी मशीनों को लेकर मीडिया द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग मीडिया की इस मुहिम पर सवाल भी खड़े करते रहे। कुछ राजनीतिक स्वार्थ रखने वाले लोग पत्रकारों की रिपोर्टिंग को “नकारात्मक पत्रकारिता” बताकर दुष्प्रचार करने में लगे रहे, लेकिन अंततः जनहित से जुड़ी इस आवाज को सरकार ने गंभीरता से लिया।

लोगों का कहना है कि यदि मीडिया लगातार यह मुद्दा नहीं उठाती तो शायद मेडिकल कॉलेज की यह मूलभूत समस्या इतनी जल्दी सरकार के संज्ञान में नहीं आती। अब सरकार द्वारा बिजली सप्लाई को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाने के फैसले को मीडिया की जनहित पत्रकारिता की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

वन मंत्रालय में अटकी फाइल बनी थी बड़ी बाधा

सूत्रों के अनुसार मेडिकल कॉलेज की 33 केवी हॉटलाइन से संबंधित एक महत्वपूर्ण फाइल केंद्रीय वन मंत्रालय में लंबित होने के कारण यह कार्य लंबे समय से अटका हुआ था। हालांकि बताया जा रहा है कि फाइल अभी भी पूरी तरह क्लियर नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसका वैकल्पिक समाधान निकालते हुए अधिकारियों और बिजली विभाग को तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद पिछले सप्ताह से बिजली लाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा के भीतर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

अब अगली लड़ाई स्टाफ और सुविधाओं की

क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवी वर्ग और आम लोगों का कहना है कि बिजली सप्लाई शुरू होना मेडिकल कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब अगली सबसे बड़ी जरूरत मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने की है। लोगों ने मांग उठाई है कि सरकार जल्द से जल्द डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति करे, ताकि मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ शुरू हो सके।

लोगों का मानना है कि यदि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ और संसाधन उपलब्ध हो जाते हैं तो नारनौल सहित आसपास के हजारों मरीजों को बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

दूसरी ओर कई सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उन पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को भी बधाई दी है, जिन्होंने पिछले कई महीनों से इस मुद्दे को लगातार उठाकर जनहित की आवाज बुलंद की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल : नेकी की दीवार हेल्प ग्रुप ने लगाई मीठे पानी की छबील | राहगीरों को बांटा शरबत, दूध और ठंडा पानी

|
नई मंडी नारनौल में आयोजित छबील के दौरान राहगीरों को मीठा शरबत और ठंडा पानी वितरित करते सामाजिक कार्यकर्ता।
नई मंडी नारनौल में आयोजित छबील के दौरान राहगीरों को मीठा शरबत और ठंडा पानी वितरित करते सामाजिक कार्यकर्ता।
नारनौल। बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप के बीच सामाजिक संस्थाओं ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सेवा कार्यों की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल एवं शहीद भगत सिंह जलकल्याण सेवा समिति हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में गुर...
Continue Reading

नारनौल | केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जाना भाजपा नेता मनीष मित्तल का हाल : मेदांता अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात | बाईपास सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

हरविन्द्र यादव
|
मेदांता अस्पताल पहुंचे राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा नेता मनीष मित्तल के स्वास्थ्य की ली जानकारी
मेदांता अस्पताल पहुंचे राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा नेता मनीष मित्तल के स्वास्थ्य की ली जानकारी
नारनौल | केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह आज मेदांता अस्पताल में भर्ती भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं अपने विश्वासपात्र साथी  मनीष मित्तल के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल में पहुंचे और उनके स्वास्थ्य...
Continue Reading

नारनौल। नाबार्ड उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार : हर महीने लगेंगे विशेष बिक्री मेले | स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ को होगा सीधा लाभ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। अब प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) समर्थित स्वयं सहायत...
Continue Reading
Advertisement

Trending