नारनौल | 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय : मनरेगा और ग्राम योजनाओं से चलेगा अभियान

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।

नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निर्मल नागर ने बुधवार को अपने कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला वन अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलेभर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान डॉ. निर्मल नागर ने निर्देश दिए कि मनरेगा तथा वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाए। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में कुल 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लगाए जाने वाले पौधों की लंबाई कम से कम 6 फीट होनी चाहिए, ताकि उनके जीवित रहने की संभावना अधिक रहे और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी पौधे जिले की स्थानीय नर्सरियों से उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला वन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को समय पर पौधे उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जिले में 10 नई नर्सरियां विकसित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में और अधिक पौधारोपण किया जा सके।

बैठक में पर्यावरण अभियान के साथ-साथ मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। डॉ. निर्मल नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती : नशा तस्करों और पीओ के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एएसपी, डीएसपी और थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग करते एसपी दीपक।
एएसपी, डीएसपी और थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग करते एसपी दीपक।
नारनौल। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने बुधवार को अपने कार्यालय में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले के सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों ने भा...
Continue Reading

नारनौल | 20 जून तक चलेंगे जन कल्याण शिविर : आयुष्मान और पीएम योजनाओं का मिलेगा लाभ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 20 जून तक विशेष जन कल्याण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन...
Continue Reading

नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन

रामचन्द्र सैनी
|
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नारनौल | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कथित रूप से मंडल अध्यक्षों की उपेक्षा का मामला अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के दौरान उपजे विवाद और संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष क...
Continue Reading
Advertisement

Trending