नारनौल | डिजिटल हरियाणा मिशन पर जोर : भू-नक्शा कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली।
राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मुख्यमंत्री की डिजिटल हरियाणा की मंशा को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया। बैठक में राजस्व प्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी और आमजन के लिए सुगम बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भू-नक्शा से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए तथा इस कार्य को एक माह के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ततीमा तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और डिजिटल सेवाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच सके।

बैठक के दौरान इंतकाल, पैमाइश, भूमि बंटवारे, सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों तथा विभिन्न सरकारी रिकवरी मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित इंतकाल और बंटवारे के मामलों का मिशन मोड में निपटारा सुनिश्चित करें।

उन्होंने सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा के भीतर समाधान किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग की सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों को तेज, सरल और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार सहित जिले के अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित : किसानों को योजनाओं व अनुदान की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बागवानी जागरूकता कैंपों में मौजूद किसान।
बागवानी जागरूकता कैंपों में मौजूद किसान।
नारनौल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बागवानी विभाग द्वारा मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों में बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानक...
Continue Reading

निजामपुर | सरपंचों-मौजिज व्यक्तियों की बैठक : नशा व अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया जागरूक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
थाना निजामपुर में आयोजित बैठक में सरपंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते पुलिस अधिकारी।
थाना निजामपुर में आयोजित बैठक में सरपंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते पुलिस अधिकारी।
निजामपुर। पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार थाना निजामपुर में क्षेत्र के सरपंचों एवं मौजिज व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निजामपुर द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र में नशा नियंत्रण, अपराध रोकथाम...
Continue Reading

नांगल चौधरी | झमाझम बारिश से बदला मौसम : 17 जून तक भारी बारिश का अलर्ट | किसानों को बिजाई रोकने की सलाह

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव और सुहावना मौसम
नांगल चौधरी में बारिश के बाद हाईवे पर जलभराव और सुहावना मौसम
नांगल चौधरी | दक्षिण हरियाणा में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। नांगल चौधरी, नारनौल तथा आसपास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक हुई लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई...
Continue Reading
Advertisement

Trending