ज़िला
सतनाली | योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : बीडीपीओ कार्यालय सतनाली में उमड़ा उत्साह | युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
सतनाली | खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय सतनाली में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा देने वाली एक संपूर्ण जीवन पद्धति है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।

कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अवसाद, अनियमित दिनचर्या और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। युवाओं को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग एवं प्राणायाम करने की प्रेरणा दी गई, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से जागरूक नागरिक बन सकें।
जिला पार्षद बाबा वचनाई नाथ ने कहा कि भारत ने योग के माध्यम से विश्व को स्वास्थ्य और शांति का अनमोल संदेश दिया है। योग व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करता है। यदि युवा वर्ग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले, तो एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित समाज की नींव और अधिक मजबूत हो सकती है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और वातावरण में सभी ने कहा कि “करें योग, रहें निरोग” के संदेश से गुंजायमान रहा। ओर सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने जीवन में अपनाने प्रेरणा ली।
सतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
सतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
सतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
सतनाली1 day agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
सतनाली1 day agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली7 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल