दिल्ली | घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा : 3 महीने में ₹89 की बढ़ोतरी, दिल्ली में अब ₹942 का मिलेगा गैस सिलेंडर, महंगाई से बढ़ा रसोई का बोझ

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा
घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा

नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें शनिवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब ₹913 की जगह ₹942 में मिलेगा।

यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च 2026 को सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी। ताजा वृद्धि के बाद तीन महीनों के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर कुल ₹89 महंगा हो चुका है, जिससे आम परिवारों की रसोई का बजट प्रभावित होने की आशंका है।

सूत्रों के अनुसार तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में वृद्धि और घरेलू बिक्री पर हो रहे नुकसान के चलते यह फैसला लिया गया है। कंपनियों का दावा है कि बढ़ती लागत के कारण कीमतों में संशोधन आवश्यक हो गया था।

घरेलू गैस के साथ-साथ छोटे 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद इसकी नई कीमत ₹821.50 हो गई है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹50 का इजाफा किया गया था।

उधर, एलपीजी के अलावा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी हाल के सप्ताहों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर लगभग ₹7.50 प्रति लीटर तक बढ़ चुकी हैं, जबकि सीएनजी करीब ₹6 प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। ऐसे में आम लोगों पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | चेलावास हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का फूटा गुस्सा: शव रखकर लगाया जाम, एक घंटे तक थमा यातायात

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़। गांव चेलावास में महिला की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़-कनीना मार्ग पर गांव उन्हाणी मोड़ के पास महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन क...
Continue Reading

दिल्ली | मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की मौत : लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट से फैली आग ने मचाई तबाही

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट
मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और उससे जुड़े होटल परिसर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जब...
Continue Reading
Advertisement

Trending