महेंद्रगढ़ | पेड़-पौधे ही सुधार सकते हैं प्राकृतिक असंतुलन : पौधारोपण के साथ देखभाल भी जरूरी | एसडीएम योगेश सैनी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में संबोधन देते एसडीएम योगेश सैनी।
विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में संबोधन देते एसडीएम योगेश सैनी।

महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि दुनिया में लगातार बिगड़ रहे प्राकृतिक संतुलन को लेकर वैज्ञानिकों सहित पूरी मानव जाति चिंतित है। ऐसे में यदि व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाए और लगाए गए पौधों की सही तरीके से देखभाल की जाए तो प्रकृति का संतुलन दोबारा स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल पेड़-पौधों में ही वह शक्ति है जो बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से दुनिया को बचा सकते हैं।

एसडीएम योगेश सैनी शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव भांडोर नीची में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और इस दिन पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन केवल एक दिन पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है। वास्तविक आवश्यकता यह है कि लोग पूरे वर्ष पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहें और लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करें।

उन्होंने कहा कि अक्सर पर्यावरण दिवस पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद उनकी देखभाल नहीं होने के कारण वे नष्ट हो जाते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने लगाए पौधे की जिम्मेदारी ले और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

एसडीएम ने कहा कि वैज्ञानिक शोधों में भी यह सामने आया है कि प्रकृति का संतुलन बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण पेड़-पौधों की लगातार घटती संख्या है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और जंगलों की कटाई के कारण जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान और प्रदूषण जैसी समस्याएं गंभीर रूप ले रही हैं। ऐसे में मानव जाति के बेहतर भविष्य के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने लोगों से छोटे-छोटे कदम उठाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें, पानी और बिजली की बचत करें तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि यदि समाज सामूहिक रूप से प्रयास करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण दिया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम योगेश सैनी ने सहगल फाउंडेशन द्वारा गांव में तैयार किए गए वर्षा जल संग्रहण तालाब का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इस तालाब के माध्यम से वर्षा जल का संरक्षण होगा और भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में सहगल फाउंडेशन के पदाधिकारी तथा गांव के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर। खेती को घाटे का सौदा मानने वालों के लिए गांव धानोता के प्रगतिशील किसान रोशन लाल खटाना एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। जहां अधिकांश किसान आज भी परंपरागत खेती के सहारे सीमित आय में जीवनयापन कर रहे हैं, वहीं रोशन लाल खटाना ने खेती को आधुनिक...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | पारदर्शी और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करना मुख्य उद्देश्य : राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका | एसडीएम योगेश सैनी ने की सहयोग की अपील

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक को संबोधित करते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक को संबोधित करते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | घर-घर जाकर होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण : 15 जून से शुरू होगा विशेष अभियान | 22 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित

सुशील शर्मा
|
प्रेस वार्ता के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी।
प्रेस वार्ता के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूच...
Continue Reading
Advertisement

Trending