निजामपुर। दिनदहाड़े मंदिर में चोरी : हनुमान मंदिर का छत्र ले उड़े चोर | ग्रामीणों में रोष

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
तलोट गांव में दिनदहाड़े मंदिर चोरी, हनुमान मंदिर का छत्र ले उड़े चोर
तलोट गांव में दिनदहाड़े मंदिर चोरी, हनुमान मंदिर का छत्र ले उड़े चोर

निजामपुर। तलोट गांव में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर का छत्र चोरी कर लिया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

तलोट निवासी प्रवीण पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि चोरों ने यह वारदात दिन के समय अंजाम दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में चोरी की घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और मंदिर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

घटना के बाद स्थानीय लोग एकजुट होकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा करीब 12 वर्ष बाद संगठनात्मक ढांचे का गठन करते हुए राजकुमार बिगोपुर को नवनिर्मित निजामपुर खंड कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर नलवाटी विक...
Continue Reading

निजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निजामपुर खंड कार्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। ...
Continue Reading

निजामपुर | रोड पर सूखा कीकर का पेड़ बना खतरा : कभी भी हो सकता है हादसा

भूपेंद्र कुमार
|
नारनौल रोड पर सड़क किनारे खड़ा सूखा कीकर का पेड़
नारनौल रोड पर सड़क किनारे खड़ा सूखा कीकर का पेड़
निजामपुर | नारनौल रोड पर छिलरो गांव के पास पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि पर सड़क के किनारे खड़ा एक सूखा कीकर का पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और उसकी शाखाएं सड़क के ऊपर तक फैली हुई हैं, जिससे तेज आंधी या ब...
Continue Reading
Advertisement

Trending